31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआजमी, बाढ़ की वेदना में जश्न, तलवार-नचाई, सीएम से प्रेरणा, कानून धज्जी-धज्जी,...

आजमी, बाढ़ की वेदना में जश्न, तलवार-नचाई, सीएम से प्रेरणा, कानून धज्जी-धज्जी, तमाशबीन पुलिस,

चारों तरफ थू-थू, आपराधिक मांमला दर्ज...और भी बहुत कुछ...सब-कुछ जानें विस्तार से

Google News Follow

मुंबई। सपा नेता अबू आजमी के जन्मदिन पर गोवंडी के शिवाजीनगर इलाके में हजारों समर्थकों की भीड़ एकत्रित कर भव्य जुलूस निकाले जाने और इस दौरान आजमी के हाथ में नंगी तलवार ले नचाने के प्रकरण की हर तरफ थू-थू हो रही है। वजह इसकी साफ है कि एक तरफ जहां बाढ़-भूस्खलन के कहर से कमोबेश समूचे महाराष्ट्र में हाहाकार मची हुई है, कोरोनारोधी पाबंदियां लगी हुई हैं,जिससे आम नागरिकों को अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिहाज से तक लोकल ट्रेन में यात्रा करना नसीब में नहीं है, वहीं इन हालात में अपने जन्मदिन का शाही जश्न मना जनप्रतिनिधि कहलाने वाला यह शख्स क्या इस तरह जनता का उपहास करता नहीं दिख रहा ? क्या वह सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां नहीं उड़ा रहा ? लोगों में सवाल घुमड़ रहा है कि आखिर,ऐसे में  ठाकरे सरकार अबू आजमी को तलवार नचाते हुए जुलूस निकालने की अनुमति कैसे दे सकते हैं ?

बचाव की मुद्रा में ओढ़ा कवच: हालांकि, इस पर बचाव की मुद्रा में आ कवच ओढ़ते हुए अबू आजमी न कहा है कि ‘ मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी स्टेज पर तलवार लिए देखा है।’  अबू आजमी जन्मदिन पर निकले जुलूस में कोरोना नियमों  को धज्जी-धज्जी कर दिया गया। पुलिस की आँखों के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर धमाल मचाया।
राहत जुटा रहे:  जुलूस में बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता शामिल हुए थे। भारी भीड़भाड़ के बीच इस दौरान आतिशबाजी व नारेबाजी भी की गई। कहीं कोई सोशल डिस्टेंसिंग का नामोनिशान तक नहीं था। अबू आजमी हाथ में नंगी तलवार लिए प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस थी कि यह सब तमाशाई बनी देखती रही। अबू आजमी के इस कारनामे को लेकर उनके समेत ठाकरे सरकार की जब सब थू-थू करने लगे, उन्होंने खुद को संभालते हुए तलवार प्रदर्शन के बारे में कहा कि यह तो कार्यकर्ताओं का प्रेम है। साथ ही, यह भी सफाई दी है कि यह तलवार मारने के लिए थोड़े ही थी, हम बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत इकट्ठा कर रहे हैं।
आखिर, आया ऊंट पहाड़ के नीचे: इस बीच, शिवाजीनगर पुलिस ने इस प्रकरण में कोरोना संक्रमणरोधी आदेश व निषेधाज्ञा उल्लंघन समेत गैर-लाइसेंसी तलवार रखने को लेकर विधायक अबू आजमी व फवाद खान उर्फ आजमी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।  उनके साथ सह-आरोपियों में इरफान खान, गयासुद्दीन शेख, आयशा खान, अख्तर कुरेशी, मनोज सिंह, सद्दाम खान, तौसीफ खान, जावेद सिद्दीकी, नौशाद खान, वसीम जाफर शेख, अकबर खान, इरशाद कुरेशी उर्फ बबलू लोटस, रईसा सय्यद, शहजाद उर्फ सय्यद, शकील पठान, रुख्साना सिद्दीकी व अन्य कुछ अज्ञात लोगों का भी समावेश है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें