25 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबांग्लादेश में तीव्र भूकंप: कोलकाता समेत पूर्वोत्तर भारत में तेज झटके महसूस

बांग्लादेश में तीव्र भूकंप: कोलकाता समेत पूर्वोत्तर भारत में तेज झटके महसूस

Google News Follow

Related

शुक्रवार (21 नवंबर )सुबह बांग्लादेश में आए 5.5 तीव्रता के भूकंप ने पूर्वी भारत को भी हिला दिया। सुबह 10:10 बजे के आसपास कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग दहशत में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नरसिंदी क्षेत्र के पास था। झटके इतने मजबूत थे कि पश्चिम बंगाल के   हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में लोगों ने कंपन महसूस होने की पुष्टि की।

अब तक किसी तरह की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें झूलते पंखे, कांपती खिड़किया, हिलते हुए घरों की वस्तुएं दिखाई दे रही हैं। पूर्वोत्तर भारत के मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में भी झटके महसूस किए जाने की रिपोर्टें आई हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान में भी भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप 135 किमी की गहराई में दर्ज किया गया। जिसपर NCS ने X (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा, “EQ of M: 5.2, On: 21/11/2025 03:09:12 IST, Lat: 36.12 N, Long: 71.51 E, Depth: 135 Km, Location: Pakistan.”

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक में सत्ता-साझेदारी पर भूचाल, फिर भी कांग्रेस का कहती—”सीएम बदलने पर कोई चर्चा नहीं”

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारत ने जीते 9 गोल्ड, किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों को सराहा

रिलायंस ने रूसी तेल आयात रोका, यूरोपीय संघ और अमेरिका के दबाव में उठाया कदम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,218फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें