28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबरेली: नगरपालिका के चेयरमन की जातिवाचक टिप्पणी; इलाके के लोगों को दी...

बरेली: नगरपालिका के चेयरमन की जातिवाचक टिप्पणी; इलाके के लोगों को दी बांग्लादेश बनाने की धमकी!

सफाई कर्मचारी की पत्नी ने पुलिस से मांग की है, अगर थाने में उनकी बात सुनी नहीं गई तो वो सभी क्षेत्र छोड़ कर चले जाएंगे।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बरेली की आंवला नगर पालिका के सफाई कर्मचारी की पत्नी सोनी का वीडिओ वायरल हो रहा है, जिसमें महिला उनके साथ नगरपालिका के चेयरमन सैय्यद आबिद अली द्वारा जातीवाचक टिप्पणी करने और अलीगंज अड्डे के इलाके को बांग्लादेश में तब्दील करने की बात भी कही गई है। महिला ने आबिद अली पर उन्हें ‘भंगी’ जैसे जातिवाचक शब्द के साथ दबके रहने की धमकी दी है।

दरसल ट्विटर के अनादि न्यूज़ चैनल द्वारा इस सफाई कर्मचारी की पत्नी का इंटरव्यू लिया गया है। जिसमें सफाई कर्मचारियों ने कहा है की, उनके घरों के आगे बहुसंख्य मुस्लिम अवैध तरीके से अपनी सब्जी और अन्य सामान के ठेले लगाते है, जिस पर चिढ़कर सफाई कर्मचारियों के समज ने उन्हें अपने ठेले बाजु करने की मांग की थी। ठेले वालों के साथ झगड़े के बाद उन्होंने आंवला नगरपालिका के चेयरमन तक बात पहुंचा दी।

इस छोटे से वीडिओ में महीला ने बताया है की सफाई कर्मचारियों के परिवारों को नगरपालिका चेयरमन आबिद अब  द्वारा धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है की आबिद अली ने सफाई कर्मचारियों को धमकी देकर कहा है, ” तुम भंगी हो, यहां रहना है तो दब कर रहो, वरना दो मिनट में यहां पर बांग्लादेश बना देंगे,” साथ ही महिला को उसके पति को नौकरी से सस्पेंड की धमकी भी दी है। आबिद अली ने सफाई कर्मचारियों के घर में मुसलमान घुसवाकर बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की बात की है।

वीडीयो में सोनी को रोते हुए भी देखा जा सकता है। जिसमें वो पुलिस और सरकार से मदद की गुहार लगा रही है, सोनी ने कहा है के यहां जबरदस्ती ठेले लगवाते है, हमसें पैर पकड़वाते है, माफ़ी मंगवाते है। सफाई कर्मचारी की पत्नी ने पुलिस से मांग की है, अगर थाने में उनकी बात सुनी नहीं गई तो वो सभी क्षेत्र छोड़ कर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

BCCI: टीम इंडिया को मिले नए बॉलिंग कोच।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें