27.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबिहार में बाढ़ संकट गहराया, NDRF की 14 टीमें अलर्ट पर!

बिहार में बाढ़ संकट गहराया, NDRF की 14 टीमें अलर्ट पर!

हजारों लोग सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाए गए

Google News Follow

Related

बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश से गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, महानंदा और कमला नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना, भोजपुर, वैशाली, लखीसराय, भागलपुर और गंगा के किनारे बसे अन्य जिलों में अलर्ट जारी करते हुए जिला प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

गंगा नदी के उफान से कई घरों में पानी घुस गया है और हजारों एकड़ की फसलें जलमग्न हो गई हैं। भोजपुर जिले की 11 पंचायतों के 21,700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि पटना में शुक्रवार तक 89,250 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया।

9वीं बटालियन NDRF के कमांडेंट सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बाढ़ से निपटने के लिए 14 टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इनमें दरभंगा, सुपौल और मोतिहारी में एक-एक टीम तैनात है, जबकि नालंदा में दो टीमें कार्यरत हैं। एक एकंगर सराय में और दूसरी हिलसा में। पटना में भी एक टीम को तत्काल तैनाती के लिए तैयार रखा गया है। शेष 8 टीमें बटालियन मुख्यालय में सभी उपकरणों के साथ स्टैंडबाय पर हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रवाना किया जा सके।

आपदा प्रबंधन विभाग के बुलेटिन के अनुसार, लगातार मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में रह रहे लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। गंगा और कोसी नदियों का बढ़ता जलस्तर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रहा है। विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन को रेस्क्यू और राहत कार्यों के लिए पूरी तरह सतर्क रहने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार और NDRF टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन बारिश जारी रहने से स्थिति में जल्द सुधार की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र के बीड में नशेड़ी युवक ने अपने ही परिवार पर चाकू से हमला, दादी की मौत!

सीएम नीतीश ने 1,247 करोड़ की पेंशन राशि डीबीटी से भेजी!

रायगढ़ में RBI और जिला प्रशासन द्वारा जनधन खाताधारकों की री-केवाईसी अभियान शुरू!

लव जिहाद के खिलाफ समर्पित होगा नरेला रक्षाबंधन महोत्सव: विश्वास सारंग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,007फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें