30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियालव जिहाद के खिलाफ समर्पित होगा नरेला रक्षाबंधन महोत्सव: विश्वास सारंग!

लव जिहाद के खिलाफ समर्पित होगा नरेला रक्षाबंधन महोत्सव: विश्वास सारंग!

11 अगस्त से 20 अगस्त तक चलने वाले इस 10 दिवसीय अभियान के दौरान लाखों बहनें राखी बांधेंगी। 

Google News Follow
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को बताया कि नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के जरिए वो बहुत अहम संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिन तक चलने वाला यह महोत्सव लव जिहाद के खिलाफ है।

सारंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “मध्य प्रदेश में लव जिहाद को लेकर अभियान चलाए जाएंगे। विजय वाहिनी के माध्यम से लव जिहाद के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत रक्षाबंधन महोत्सव पर्व के साथ होगी। 11 अगस्त से 20 अगस्त तक चलने वाले इस 10 दिवसीय अभियान के दौरान लाखों बहनें राखी बांधेंगी।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मेरा सौभाग्य है कि विगत 16 वर्षों से लाखों की संख्या में बहनें मुझे राखी बांधती हैं। नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के माध्यम से हम यह कार्यक्रम करते हैं। हमारा यह भाव रहता है कि हर बहन की रक्षा हो। इस बार 11 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा।”

उन्होंने कहा, “बहनों को रक्षा संकल्प दिलाया जाएगा। लव जिहाद के खिलाफ बड़े जन जागरण अभियान का आगाज किया जाएगा। जिन बहनों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है, वो डटकर उसका मुकाबला करेंगी।

हमारी सनातन का दर्शन है कि रक्षाबंधन को बहन की सुरक्षा और भाई की रक्षा के साथ मनाया जाता है। एक बहुत बड़ा वर्ग बहनों को बहला-फुसला कर लव जिहाद करता है, जिसके खिलाफ हमने मुहिम शुरू की है। इस बार का रक्षा महोत्सव लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई को समर्पित होगा।”

उन्होंने भोपाल के रायसेन स्कूल में इस्लामी शिक्षा देने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे किसी भी सिलेबस को अनुमति नहीं दी जाएगी।

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिनांक 11 अगस्त 2025 को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44 एवं 38 में विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें-

सीएम नीतीश ने 1,247 करोड़ की पेंशन राशि डीबीटी से भेजी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें