28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभाजपा ने कहा आप ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह गायब हो रहे हैं

भाजपा ने कहा आप ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह गायब हो रहे हैं

  उद्धव की ‘मोगैंबो’ वाली टिप्पणी पर बीजेपी की जवाब  

Google News Follow

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह को 1980 के दशक की चर्चित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का खलनायक ‘मोगैंबो’ बताने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि उद्धव मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने 17 फरवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे ‘धनुष और कमान’ चिह्न आवंटित किया था। आयोग के फैसले के बाद शाह ने दावा किया था कि ठाकरे को अब पता चल जाएगा कि सच्चाई किस तरफ है। निर्वाचन आयोग के फैसले का शाह द्वारा स्वागत किए जाने पर पलटवार करते हुए ठाकरे ने रविवार को व्यंग्यात्मक लहजे में कहा था, ‘मोगैंबो खुश हुआ।’’

मुंबई के भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे भाजपा नेतृत्व को मोगैंबो बता रहे हैं। वह (उद्धव) यह समझने में विफल रहे हैं कि इस तरह की हास्यास्पद टिप्पणी के साथ वह खुद मिस्टर इंडिया बनते जा रहे हैं। आप महाराष्ट्र की राजनीति से लगभग गायब हो चुके हैं। आपको घर पर रहना चाहिए।’’ इस बीच, वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर से जब अकोला में मीडिया द्वारा इस तरह की टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह के उपमाओं को खुशी से स्वीकार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें 

 

चर्चा में भगत सिंह कोश्यारी का बयान, ‘ मुझे प्लेन से ​उतारा​​ और किस्मत ने उन्हें…’​​

दाभोलकर हत्याकांड: जांच के लिए सीबीआई मिली चार सप्ताह की मोहलत

शिंदे गुट नेता संजय शिरसाट ने क्यों कहा ​संजय​ राउत पागल? जानिये मामला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें