29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा

लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए दी जानकारी   

Google News Follow
केंद्रीय मंत्रियों के मार्गदर्शन में राज्य के 17 लोकसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र भाजपा की ओर से लोकसभा प्रवास योजना शुरूआत की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कार्यालय के मार्गदर्शन में लोकसभा प्रवास योजना राज्य में शुरू की गई है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री प्रवास कर रहे हैं। इसी ढंग से राज्य के अन्य 17 लोकसभा क्षेत्रों में राज्य के केंद्रीय मंत्रियों के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम किया जायेगा।

 उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री  नितीन गडकरी अकोला, अमरावती, वर्धा, रामटेक, भंडारा, गडचिरोली और यवतमाल लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी मंत्री रहेंगे। केंद्रीय मंत्री  श्री पीयूष गोयल पर ठाणे और उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी रहेगी। श्री नारायण राणे पर सांगली, श्री रावसाहेब दानवे पर लातूर और मावल, डॉ. भागवत कराड पर परभणी और धुले, श्रीमती डॉ. भारती पवार पर नासिक और श्री कपिल पाटिल पर रावेर और सोलापुर लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी रहेगी।

इन केंद्रीय मंत्रियों के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का काम किया जायेगा। बावनकुले ने कहा कि राज्य की विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए एक स्वतंत्र योजना शीघ्र घोषित की जायेगी। इसकी जिम्मेदारी विधायक श्री श्रीकांत भारतीय को सौंपी गई है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष श्री बावनकुले ने भाजपा के नंदुरबार जिले के अध्यक्ष विजय चौधरी को प्रदेश में महासचिव नियुक्त किये जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की।

 महाविकास आघाडी सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले ढाई वर्षों में महाराष्ट्र किस किस विभाग में पिछड़ा इस पर श्वेत पत्रिका निकाली जाये। इस प्रकार की मांग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार से की गई है। यदि सभी विभागों पर रिपोर्ट जारी होती है, तो महाविकास आघाडी सरकार के नेताओं को भगाने के लिए जमीन कम पड़ेगी। इस प्रकार की तीखी टिप्पणी प्रदेशाध्यक्ष श्री बावनकुले ने की।

ये भी पढ़ें 

 

हाई वोल्टेज ड्रामा​: ​लोढ़ा मामले में ​पुलिस और शिवसैनिकों के बीच झड़प​!​

हाईकोर्ट ने कहा कि हम राज्यपाल को बोलने से कैसे रोक सकते हैं?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें