30 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकिसी और को अधिकार क्यों नहीं सौप देते उद्धव

किसी और को अधिकार क्यों नहीं सौप देते उद्धव

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को किसी और को अपने अधिकार सौंप देने चाहिए जो उनकी जगह पर दैनिक बैठकों में शामिल हो सके और राज्यों में कुछ जगहों के दौरे कर सके। ठाकरे  ने नवंबर में सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी कराई थी। वह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित राज्य विधानसभा के पांच दिन तक चले पूरे शीतकालीन सत्र में अनुपस्थित रहे। हालांकि वह अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस से आधिकारिक बैठकों, साप्ताहिक मंत्रिमंडल बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। कोल्हापुर में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने पिछले करीब 70 दिन से लोगों से मुलाकात नहीं की है।

इसलिए ठाकरे को उनके अधिकार किसी और को दे देने चाहिए जो उनकी जगह दैनिक बैठकों में शामिल हो सकें और कभी-कभी राज्य में कुछ स्थानों का दौरा कर सकें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारे मित्र की तरह हैं, इसलिए उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हालांकि घर पर बैठकर ऐसे राज्य को संभालने और नियंत्रित करने का काम नहीं किया जा सकता जिसकी आबादी करीब 12 करोड़ है। ऐसी जिम्मेदारियों को और अधिक गंभीरता से लिया जाना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें

महिलाओं के भरोसे कांग्रेस

RN सिंह ने किया हजारों लोगों को रोजगार देने का पुण्य: मनोज तिवारी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,167फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें