29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवकील के फर्जी हस्ताक्षर से संजय राउत के पार्टनर ने बनाई फर्जी कंपनी

वकील के फर्जी हस्ताक्षर से संजय राउत के पार्टनर ने बनाई फर्जी कंपनी

वकील ने पुलिस स्टेशन में की शिकायत

Google News Follow

फर्जी कंपनी खड़ी कर कोविड केयर सेंटर का 100 करोड़ ला ठेका हासिल करने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत के पार्टनर सुजित पाटकर का एक और कारनामा सामने आया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को कहा कि संजय राउत के व्यावसायिक साझेदार सुजित पाटकर की एक और फर्जी कंपनी सामने आई है। सुजीत पाटकर ग्रुप ने इटर्नल हेल्थ केयर मैनेजमेंट सर्विसेस एलएलपी नाम की एक और फर्जी कंपनी को आगे किया है। इस कंपनी मुंबई ने मुंबई मनपा के कई कोविड केयर सेंटर के लिए आवेदन किया है। सोमैया ने आरोप लगाया कि सुजीत पाटकर ने कंपनी के रजिस्ट्रेशन में भी फर्जीवाड़ा किया है। संबंधित वकील के फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। एडवोकेट साहिल हिरानी ने एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत की है कि ये हस्ताक्षर मेरे नहीं हैं। फर्जीवाड़ा किया गया है। सोमैया ने कहा कि फर्जीवाड़ा करने वाले पाटकर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

राउत की फिल्मी डायलॉगबाजी: इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संदय राउत ने फिर फिलमी स्टाइल में डायलॉगबाजी की है। शनिवार को सेना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में  राउत ने फिल्म शहंशाह का डायलॉग दोहराते हुए कहा कि रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं।केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की प्रेस कांफ्रेंस के बाद शिवसेना के प्रवक्ता व सांसद संजय  राउत और सांसद विनायक राउत ने शिवसेना भवन में जवाबी संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर राणे पर जोरदार हमला बोला। संजय राउत ने कहा कि नारायण राणे धमकी दे रहे हैं कि उनकी पूरी कुंडली हमारे पास है। राउत ने कहा कि आप केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं लेकिन यह महाराष्ट्र है। यह मत भूलना। हम आपके ‘बाप’ हैं। आप अच्छी तरह जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है। राउत ने कहा कि अगले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का बड़ा घोटाला सामने लाएंगे।

पालघर में सोमैया का 260 करोड़ का प्रोजेक्ट: इस दौरान राउत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमला बोलते हुए कहा कि  किरीट सोमैया घोटाले के दस्तावेज केंद्रीय एजेंसियों को दें। मैं आपके दे दूंगा। धमकी मत दो, हम डरने वालों में से नहीं हैं। पालघर में सोमाया का 260 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यह उनके बेटे के नाम पर है, उनकी पत्नी इस कंपनी की निदेशक हैं। जांच करनी चाहिए कि उन्हें पैसे कैसे मिले। संजय राऊत ने कहा कि हम महाराष्ट्र में प्रचलित आपराधिक सिंडिकेट को खत्म करेंगे।उन्होंने कहा कि सोमैया के घोटालों को लेकर हम रोजाना नए खुलासे करेंगे और इसकी जानकारी देंगे। राउत  ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में ईडी किस सह निदेशक का निवेश है।


सामने लाएंगे ईडी का बड़ा घोटाला:
संजय राउत ने कहा कि ईडी का कार्यालय वसूलीबाजों का अड्डा बन गया है। अगले सप्ताह ईडी के घोटाले के लेकर मैं एक बड़ा खुलासा करने वाला हूं। उन्होंने कहा कि ट्रक भर सबूत लेकर ईडी के कार्यालय जाएंगे। हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं। तुम्हारे हर प्रेस कांफ्रेंस का जवाब देंगे। यहीं बैठ कर ईडी का घोटाले के खुलासा करेंगे।

सीएम की सेहत अच्छी:
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सेहत बिल्कुल ठीक है। वे कार्यक्रमों में जा रहे हैं। वे राज्य के नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें 

भाजपा विधायक आरएन सिंह को लंदन में दी गई श्रद्धांजलि

दिशा सालियान ​और​​ सुशांत सिंह मामला: नारायण राणे का सनसनीखेज दावा​​​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें