31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटड्रग्स केस: मोहित कंबोज ने मलिक पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि...

ड्रग्स केस: मोहित कंबोज ने मलिक पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि केस 

Google News Follow

मुंबई। मुंबई ड्रग्स केस पर राजनीति का ‘रंग’ चढ़ाने वाले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बीजेपी नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कम्बोज ने 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया है। आर्यन खान के पकड़े जाने के बाद से ही एनसीबी जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक ने कई आरोप लगाए हैं। इसके अलावा बीजेपी नेता मोहित कम्बोज पर भी आरोप लगाये। बता दें कि शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को एक क्रूज से ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था,जिसे शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया।

मलिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी और इसके जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कम्बोज समेत अन्य पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, भाजपा से संबंध रखने वाले कंबोज ने इससे पहले नौ अक्टूबर को नवाब मलिक को नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने मंत्री से मानहानिकारक बयान देने से बचने को कहा था। हालांकि, नवाब मलिक ने पीछे हटने के बजाय 11 अक्टूबर को कुछ समाचार चैनलों पर आरोपों को दोहराया। उसी दिन काम्बोज ने मलिक को एक और नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने जो कहा है, उसे साबित करें या फिर इस तरह के दावे करना बंद कर दें। लेकिन मलिक ने आरोपों को दोहराना जारी रखा। कंबोज ने अपनी याचिका में भाजपा से जुड़े होने की बात कही है और भारतीय जनता युवा मोर्चा में अपने कद का जिक्र किया है।
इसमें कहा गया कि वह कारोबार में लगे हुए हैं और मलिक द्वारा लगाए गए आरोप दुर्भावनापूर्ण थे। याचिका में कहा गया है कि जब तक मामले का पूरी तरह से निपटारा नहीं हो जाता, तब तक कोर्ट एक आदेश पारित करे और मलिक को ऐसे बयान देने से बचने को कहा जाए। गौरतलब है कि शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन को 27 दिन बाद जेल से रिहा किया गया। आर्यन को रिसीव करने खुद शाहरुख़ खान आये थे। बड़ी जद्दोजहद के आर्यन को जमानत मिली और जेल से रिहा हुए। वहीं ,नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर निजी हमले के साथ कई आरोप लगाए। समीर के बचाव में उनके पुरे परिवार को सामने आना पड़ा और फ़िलहाल कई आरोपों की जांच भी जारी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें