28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआदित्य ठाकरे के इलाके में बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या का शंखनाद

आदित्य ठाकरे के इलाके में बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या का शंखनाद

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के युवा वॉरियर्स की शाखा का उद्घाटन किया 

Google News Follow
भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को मुंबई पहुंच कर उद्धव सेना के विधायक आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके पहले सूर्या के मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के युवा कार्यकर्ताओं ने मुंबई भाजयुमो अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना के नेतृत्व में  तेजस्वी सूर्या का भव्य स्वागत किया।

भव्य स्वागत के बाद तेजस्वी सूर्या ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये और मुंबई की धरती पर मां मुंबादेवी को प्रणाम किया। अपने एक दिवसीय मुंबई प्रवास में तेजस्वी सूर्या ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना के गढ़ और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के चुनाव क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के युवा वॉरियर्स की शाखा का उद्घाटन भी किया। इस उद्घाटन के दौरान सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई युवकों ने युवा वॉरियर बनने का संकल्प लिया।

इस शाखा उद्घाटन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंग तिवाना, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी श्री गौरव गौतम, महाराष्ट्र प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राहुल लोनीकर एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी सूर्या  ने कहा कि महा विकास अघाड़ी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा वसूली गाड़ी का काम कर रही थी और उन्होंने सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है।

भाजपा की महायुति सरकार ने जनादेश का पालन करते हुए श्री देवेंद्र फडणवीस जी और मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में एक कुशल और विकासशील सरकार देने का काम किया है। सत्ता लोलुप, परिवारवादी पार्टी जो मौसम की तरह अपनी विचारधारा बदलती है वो मौसम की तरह ही आई और गई लेकिन भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसने अपनी विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं किया और इसीलिए अक्षुण्ण है।

ये भी पढ़ें 

 

​बगावत की राह पर राकांपा के 12 नेता?​, शिंदे गुट का बड़ा दावा​ !​

​गिर जाएगी शिंदे-फडणवीस सरकार? जयंत ​पाटिल​ ​ने की भविष्यवाणी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें