29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBMC चुनाव के लिए RPI-BJP आये साथ, अठावले ने गठबंधन की घोषणा की...

BMC चुनाव के लिए RPI-BJP आये साथ, अठावले ने गठबंधन की घोषणा की  

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) मुंबई नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगे। आरपीआई प्रमुख केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को गठबंधन की घोषणा की। शिवसेना के नेतृत्व वाली अघाड़ी सरकार के खिलाफ आरपीआई और बीजेपी के गठबंधन की चर्चा बहुत समय से हो रही थी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पिछले दिनों कहा था कि हमारी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर मुंबई नगर निकाय का चुनाव लड़ना चाहती है।

आरपीआई के प्रेस नोट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुंबई नगर निगम चुनावों पर चर्चा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। बयान में कहा गया है कि दोनों दलों ने गठबंधन बनाने पर सहमति जताई है। मालूम हो कि, शिवसेना वर्तमान में बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी है, जिसमें 92 पार्षद, 30 कांग्रेस से और 9 एनसीपी से हैं। सदन में कुल 227 सीटें हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में आरपीआई अध्यक्ष अठावले ने कहा था कि महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन- शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी अलग -अलग निकाय चुनाव लड़ेंगे। वहीं कहा था इन  परिस्थितियों में भाजपा और आरपीआई आगामी चुनाव मेंकाफी फायदा होगा। उन्होंने इस दौरान निकाय चुनाव में बीजेपी और आरपीआई के गठबंधन को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई थी।

पिछले हफ्ते की शुरुआत में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री अठावले ने याद किया कि 2017 के मुंबई उपचुनाव में, भाजपा-आरपीआई गठबंधन ने 82 सीटें जीती थीं, जबकि सत्तारूढ़ शिवसेना ने 84 सीटें जीती थीं। अगला बीएमसी चुनाव फरवरी 2022 में होने वाला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा था कि बीएमसी चुनाव जीतने पर, जब हम सत्ता में लौटेंगे तो मुंबई में डिप्टी मेयर आरपीआई से होगा।

ये भी पढ़ें 

किताबों को जीवनआवश्यक वस्तु घोषित करने पर महाराष्ट्र सरकार करेगी विचार

BMC चुनाव: BJP-RPI का होगा गठबंधन,आठवले ने दिए संकेत  

उत्तर प्रदेश-पंजाब चुनाव को करीब देख कृषि कानून को रद्द किया: शरद पवार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें