29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमीरा भायंदर में भाजपा का ही होगा अगला सांसद ,विधायक और महापौर

मीरा भायंदर में भाजपा का ही होगा अगला सांसद ,विधायक और महापौर

 पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते चंद्रशेखर बावनकुले

Google News Follow

मीरा भायंदर में भाजपा की ताकत और जनाधार में जिस तरह से लगातार तेज़ी से इजाफा हो रहा है, उससे साफ है कि यहां का अगला सांसद, विधायक और महापौर भाजपा का ही होगा। भारतीय जनता पार्टी, मीरा भायंदर शहर द्वारा पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए महाराष्ट्र बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 5 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों के लिए बनाई गई जनहित योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है।

मीरा भायंदर शहर में भी भारी संख्या में लोगों को जनहित योजनाओं का लाभ मिला है ।हमें उन सभी लाभार्थियों तक पहुंचना है। श्री बावनकुले ने कहा कि बीजेपी में अध्यक्ष ही पार्टी चलाते हैं। मीरा भयंदर में जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास को ,महाराष्ट्र में मुझे और देश में जेपी नड्डा जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए।

भाजपा प्रवक्ता गजेंद्र भंडारी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास के नेतृत्व में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री बावनकुले ने कहा कि हमें पूरी ताकत के साथ बीजेपी द्वारा किए गए जनहित कार्यों के बल पर लोगों के बीच पहुंचना है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सभी जिलों में उनका सम्मान किया जा रहा है, परंतु मीरा भायंदर की धरती पर जिस तरह से उनका भव्य सम्मान किया गया, वह अद्वितीय रहा। श्री बावनकुले ने कहा कि वह सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए चर्चा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास ने मीरा भायंदर भाजपा की तरफ से श्री बावनकुले को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आने वाले सभी चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएंगे। प्रवक्ता गजेंद्र भंडारी ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम के बाद श्री बावनकुले ने जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास के घर पर भी जाकर अकेले में राजनीतिक परिचर्चा की।

ये भी पढ़ें  

अंधेरी पूर्व उप​ ​चुनाव में एनसीपी​ किसका​ समर्थन ​करेगी ​?​ 

​खडसे का बयान: मैं अमित शाह और फडणवीस से मिलूंगा ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें