29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसड़कों पर गड्ढों का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का...

सड़कों पर गड्ढों का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का हमला

Google News Follow

मुंबई। मुंबई की सड़कों पर गड्ढों की भरमार पर राजनीति तेज हो गई है। गांधी जयती के मौके पर सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिडंत हो गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया जिससे मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर तिवाना सहित कई लोग घायल हो गए। इस बीच भाजपा ने चेतावनी दी है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय पर मोर्चा निकालेगी।

आंदोलन के बाद मीडिया से वार्तालाप करते हुए भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा की जिस प्रकार का व्यवहार आज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ लिया गया वह सरकार का युवाओं के प्रति रवैया दर्शाता है। उन्होंने सरकार से प्रश्न पूछा कि क्या शहर के युवा को शहर के रास्तों का हालत पूछने का भी हक नही? रास्तों की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा की देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का रोड नेटवर्क 2055 किलोमीटर का है I पिछले 24 सालों में BMC ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के नाम पर 23 हज़ार करोड़ फूंक दिए लेकिन मुंबई की सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
क्योंकि जनता के खून पसीने की कमाई से भरे टैक्स से सड़कों के गड्ढे नहीं भ्रष्टाचारियों के घर और पेट भरे जा रहे हैं I अब बीएमसी चुनाव नज़दीक आ रहा है तो सड़कें ठीक करने के नाम पर मुंबईकरों को 1200 करोड़ का चूना लगाने की तैयारी की जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें