31 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटकर्ज लेकर घी पीने का काम कर रही शिवसेना

कर्ज लेकर घी पीने का काम कर रही शिवसेना

 बीएमसी के बजट पर मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह की प्रतिक्रिया       

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
 देश की सबसे समृद्धशाली महानगरपालिका मानी जाने वाली मुंबई मनपा यानी बीएमसी में 30 सालों से सत्तारूढ़ शिवसेना इसे कर्ज के गर्त में धकेलना चाहती है। गुरुवार को पेश बीएमसी के बजट को चुनावी बजट बताते हुए मुंबई भाजपा के प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि बीएमसी बजट देख कर ऐसा लग रहा है कि सत्तारूढ़ शिवसेना कर्ज लेकर घी पीने में विश्वास करती है। पिछले साल की तुलना में इस बार बीएमसी की बजट 17.70 प्रतिशत अधिक है पर इसके लिए कर्ज का सहारा लिया गया है।

देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका को इस लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा क्योंकि पूरी बीएमसी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। समुद्र के खारे पानी को मीठा करने की घोषणा सालों पुरानी है। बीएमसी कई वर्षों से यह ऐलान कर रही है पर इस दिशा में अभी तक कुछ नहीं हो सका है। दूसरी तरफ बीएमसी ने जरुरी सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए शुल्क भी वसूलने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें 

 

मालेगांव ब्लास्ट: अब 17वां गवाह पलटा, RSS नेताओं का नाम लेने बनाया दबाव   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें