29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमनपा चुनाव की शुरू हुई हलचल

मनपा चुनाव की शुरू हुई हलचल

 चुनाव आयोग ने जारी की नए वार्डो के परिसीमन की अधिसूचना,ओबीसी आरक्षण के बगैर होगा मनपा चुनाव

Google News Follow

वार्डों  में राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई में बढ़े हुए 9 वार्डों के साथ कुल 236 वार्डों की नये परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को सौपी गई है। जिस पर अब मुंबई की जनता का शिकायत एवं सुझाव लिया जायेगा। राज्य सरकार ने मुंबई में 2011 में हुई जनगणना के आधार पर मुंबई में बढ़ी 4 प्रतिशत जनसंख्या के आधार पर 2022 के चुनाव से पूर्व वार्डों की संख्या 227 से बढ़ाकर 236 करने का निर्णय लिया था। मनपा के चुनाव विभाग द्वारा जनसंख्या के आधार पर वार्डो की तय की गई बाउंड्री को राज्य चुनाव आयोग ने मान्य कर लिया है।

अधिसूचना जारी होने के बाद यह तय हो गया है कि मनपा चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना ही कराया जाएगा। मुंबई मनपा में 9 नये वार्ड बनेंगे जिसमें मुंबई शहर 3, पश्चिम उपनगर 3 और पूर्व उपनगर में 3 वार्ड बढ़ेगा। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना मनपा अपने डोमिन पर डालकर 1फरवरी से 14 फरवरी तक लोगों से शिकायत एव सुझाव लिए जायेंगे। मुंबईकरों से परिसीमन पर मिलने वाली शिकायत और सुझाव की जानकारी 16 फरवरी को मनपा चुनाव आयोग को सौंपेगा।

चुनाव आयोग लोगों की शिकायत और सुझाव पर 16 फरवरी से 26 फरवरी तक निपटारा करेगा। शिकायत सुझाव पर निपटारा होने के बाद 2 मार्च को अंतिम सूची जारी की जायेगी जो की वार्डों की बाउंड्री तय मानी जाएगी। यह प्रक्रिया पूरा होने के बाद चुनाव आयोग वार्डों के आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय करेगी। वार्ड आरक्षण हो जाने के बाद राज्य चुनाव आयोग मनपा चुनाव की घोषणा करेगा।

एससी 15 एसटी के लिए 2 सीट रिजर्व

नये वार्डों के साथ होने वाले चुनाव में एससी और एसटी का वार्ड आरक्षण रखा गया है। जबकि ओबीसी आरक्षण का कॉलम नहीं है। मुंबई की 236 सीटों में से एससी के लिए 15 और एसटी के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं। महिलाओं के लिए 118 सीटें आरक्षित की गई हैं। जिनमें 8 एससी और 1 सीट एसटी महिला के लिए बाकी बची 109 सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए होंगी। अन्य 219 सीटों पर पुरुष उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।

ऐसा है वोटरों की संख्या
मुंबई में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 24 लाख 42 हजार 373 है। एससी मतदाता 8 लाख 3 हजार 236 हैं जबकि एसटी मतदाता 1 लाख 29 हजार 653 है। वार्डों का परिसीमन करने के लिए मतदाताओं की संख्या 52,722 निर्धारित की गई है। इसमें भी मतदाताओं की न्यूनतम संख्या 47,450 और अधिकतम 57,964 से अधिक नहीं होगी जबकि चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं की वार्ड आधार पर दी गई जानकारी में वार्ड नंबर 19 में सबसे कम 45870 मतदाता दिखाई पड़ रही है, जबकि वार्ड नंबर 235 में सबसे अधिक 62978 मतदाता रखे गए है।

मनपा के कुल वार्डो की संख्या 236
खुला प्रवर्ग के वार्ड -219
एससी -15
एसटी -2

महिलाओं लिए आरक्षित
कुल -118
एससी -8
एसटी -1

ये भी  पढ़ें 

 

राहुल गांधी के खिलाफ अब रोज होगी सुनवाई

हेमा मालिनी वाग्धारा सम्मान से होंगी सम्मानित  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें