29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेट100 साल पुराने हनुमान मंदिर बचाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग 

100 साल पुराने हनुमान मंदिर बचाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग 

 बीएमसी ने दिया है मंदिर हटाने का नोटिस

Google News Follow

महानगर के सांताक्रुज पूर्व के वाकोला इलाके में स्थित 100 साल पुराने हनुमान मंदिर को मुंबई महानगर पालिका की तोड़क कार्रवाई से बचाने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर इस प्राचीन मंदिर को हटाए जाने का विरोध किया।

मंदिर को बचाने के अभियान से जुड़े मुंबई भाजपा के प्रवक्ता अजय सिंह ने बीते 17 मार्च को मनपा आयुक्त को पत्र लिख कर इस प्राचीन मंदिर को बचाने की अपील की थी । सिंह का कहना है कि 100 वर्ष पुराना पंचकोशी हनुमान मंदिर वाकोला, कालिना परिसर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। इस लिए सड़क चौहडीकरण कार्य के लिए इस मंदिर को न हटाया जाए। मनपा को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मंदिर हटाने की बजाय दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए।

मनपा के नोटिस के खिलाफ शनिवार को शाम बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने मंदिर के सामने महा आरती की अपना रोष प्रकट किया। महा आरती में भाग लेने पहुंचे मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि महा विकास आघाडी सरकार के इस रवैए से स्थानीय हिंदुओं में रोष में है। मनपा ने इस मामले का सर्वसहमति से हल निकालने की बजाय सीधे नोटिस भेज दिया। महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि यह मंदिर लोगों की आस्था से जुड़ा है इस लिए इसे हटाया जाना लोग स्वीकार नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें

Kolhapur Bypoll: शिवसैनिक नाराज, “नॉट रिचेबल” राजेश क्षीरसागर

AIMIM के साथ गठबंधन को लेकर एनसीपी-कांग्रेस को परहेज नहीं  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें