31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबीएमसी के वार्डो की पुनर्रचना में शिवसेना ने किया खेल

बीएमसी के वार्डो की पुनर्रचना में शिवसेना ने किया खेल

भाजपा के वोटबैंक वाले वार्डो का विभाजन 

Google News Follow

बीएमसी के वार्ड रचना प्रारूप की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार ने मुंबई में वार्डो यानी सीटो की संख्या 227 से बढ़ा कर 236 कर दी है। राजनीति लाभ के लिए नवगठित 9 सीटों में से 6 नई सीटे शिवसेना विधायकों वाले इलाके में ही बढ़ाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार इन 9 नई सीटों के बहाने महानगर के सभी 227 वार्ड की पुनर रचना में विपक्ष को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा के वोट बैंक वाले वार्डो का विभाजन किया गया है।

वार्डो का सीमा मैप जारी कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने इस पर लोगों से आपत्तियां और सुझाव मंगाए हैं। नए बढ़ाये गए 9 वार्डो में से 3 मुंबई शहर, 3 पश्चिम उपनगर और 3 पूर्वी उपनगर में मौजूद हैं। ये सभी नए 9 वार्ड शिवसेना के प्रभाव वाले इलाकों में हैं।

219 सामान्य सीट
इन 236 वार्डो में से 219 सामान्य, 15 एससी और 2 एसटी के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 127 सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिसने से 8 एससी और एक सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई है। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के चलते ओबोसी आरक्षण रद्द हो गया है। इसके चलते सामान्य सीटों की संख्या बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें 

छात्रों को उकसाने के आरोप में हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार      

मुंबई, नागपुर सहित 10 महानगरपालिकाओं के टलेंगे चुनाव  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें