29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबांबे हाईकोर्ट ने उद्धव गुट की याचिका को किया खारिज

बांबे हाईकोर्ट ने उद्धव गुट की याचिका को किया खारिज

शिंदे गुट ठाणे में करेगा दिवाली पहाट का आयोजन  

Google News Follow

Related

 बांबे हाईकोर्ट ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के तीन सदस्यों द्वारा दायर उस याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया जिसमें महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सालाना संगीत कार्यक्रम ‘दिवाली पहाट’ के आयोजन के लिए अनुमति का अनुरोध किया गया था। न्यायमूर्ति आर. डी. धानुका और न्यायमूर्ति कमल खता की खंडपीठ ने कहा कि याचिका में ‘कोई आधार नहीं है’ और इसलिए इसे खारिज किया जाता है।

ठाणे नगर निगम ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एकनाथ शिंदे गुट को अनुमति दी है।  यह याचिका शिवसेना उद्धव गुट के समर्थक विचारे, सुधीर बेलोसे और जनक सांघवी ने अपने आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए दायर की थी। इस याचिका में शिंदे गुट को ठाणे में एक पंडाल और मंच बनाने की अनुमति से संबंधित निगम के 13 अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी गई थी।

याचिका में दलील दी गई थी कि उन्हें 2016-17 से ही संबंधित स्थान पर ‘दिवाली पहाट’ आयोजित करने की अनुमति मिलती रही है, इसलिए उन्हें उसी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने का पूरा अधिकार है और उस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ठाणे के निवासी शामिल होते हैं। याचिका में दावा किया कि निगम शिवसेना के शिंदे नीत सत्तारूढ़ धड़े और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम कर रहा था।   पीठ ने अपने समक्ष पेश सभी दस्तावेजों पर गौर करने के बाद कहा कि अन्य धड़े को अनुमति देते समय निगम की ओर से उसे कोई दुर्भावना नहीं दिखी और उसने याचिका खारिज कर दी।

ये भी पढ़ें

​मुंबई के फाइव स्टार होटल में बम धमाके की धमकी​, जांच में जुटी पुलिस

​​ठाकरे ग्रुप को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने समता पार्टी की याचिका खारिज की​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें