32 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबुलंद आवाज की गूंज: न्यूज़ डंका को मिला 'देवर्षि नारद' पुरस्कार!

बुलंद आवाज की गूंज: न्यूज़ डंका को मिला ‘देवर्षि नारद’ पुरस्कार!

Google News Follow

Related

‘राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज’ के साथ डिजीटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले वेब पोर्टल ‘न्यूज डंका’ को इस साल के प्रतिष्ठित ‘देवर्षि नारद’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  न्यूज़ डंका के प्रधान संपादक दिनेश कानजी बुधवार यानी 18 मई को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों पुरस्कार ग्रहण करेंगे। यह पुरस्कार ‘सर्वोत्तम न्यूज वेबसाइट के लिए दिया जाएगा।

मालूम हो कि, विश्व संवाद केंद्र मुंबई, पिछले 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को ‘देवर्षि नारद’ पुरस्कार से सम्मानित करता है। इस बार प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘सर्वोत्तम न्यूज वेबसाइट के लिए ‘न्यूज डंका’ को दिया जाएगा। न्यूज़ डंका 12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर लांच किया गया था। ‘न्यूज डंका’ ने एक साल में वेब पोर्टल की दुनिया में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया और पाठकों में इसकी खूब चर्चा होती रहती है। जिसके परिणामस्वरूप, न्यूज़ डंका को वर्ल्ड कम्युनिकेशन सेंटर द्वारा इस वर्ष के ‘सर्वोत्तम न्यूज वेबसाइट के लिए चुना है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बुधवार को शाम 5 से 6 बजे तक राजभवन में पुरस्कार प्रदान करेंगे।

न्यूज़ डंका की सुर्खियां, आलोचनात्मक विश्लेषण लेख और न्यूज़ डंका के यूट्यूब चैनल के वीडियो वायरल हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषण के साथ-साथ अपराध वीडियो भी लोकप्रिय हो रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली विभिन्न हस्तियों के साथ डंका के साक्षात्कार भी प्रसारित किये जाते हैं। लोगों द्वारा फिल्म, व्यापार व अंतरराष्ट्रीय विषयों पर वीडियो खूब पसंद किये जा रहे हैं। मराठी के साथ-साथ ‘हिंदी न्यूज डंका’ भी मीडिया में काफी लोकप्रिय है। इस पर वीडियो और समाचारों को भी वरीयता मिलती है।

न्यूज डंका के प्रधान संपादक दिनेश कानजी और कारुलकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं उद्योगपति प्रशांत कारुलकर तथा भाजपा नेता, विधायक और न्यूज डंका के सलाहकार संपादक अतुल भातखलकर के मार्गदर्शन में न्यूज डंका की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय निर्गुडकर, दिनेश गुने, मृणालिनी नानिवडेकर और वैजयंती आप्टे की चयन समिति ने पत्रकारों के प्रदर्शन को देखते हुए सात श्रेणियों में 2022 के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। पुरस्कार स्वरूप 5,000 रुपये नकद, प्रतीक चिन्ह, शॉल और नारियल दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें

राजभवन के खर्च में हुई 18 करोड़ की बढ़ोत्तरी

राउत की बढ़ी मुश्किलें, सोमैया की पत्नी दर्ज कराएंगी मानहानि का केस  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें