25 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज, पूछताछ के लिए जारी...

मुंबई में नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज, पूछताछ के लिए जारी होगा समन

Google News Follow

Related

मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैं कि मुंबई पुलिस नूपुर शर्मा को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है। इस संबंध में जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने दी। उन्होंने कहा कि टीवी पर बहस दौरान नूपुर शर्मा द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ उनके ऊपर केस दर्ज कराया गया। जिसके बाद मुंबई पुलिस उनके बयान दर्ज करेगी।

यह शिकायत रजा अकादमी के ज्वाइंट सेक्रेटरी इरफ़ान शेख ने दर्ज कराई है। यह शिकायत 29 मई को दर्ज की गई थी। मालूम हो कि नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद अंतररष्ट्रीय स्तर पर विरोध हो रहा है। हालांकि बीजेपी ने नूपुर शर्मा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।बावजूद इसके विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है।  इतना भी नहीं रेप की भी धमकी मिली हैं। निलंबन के बाद नूपुर शर्मा ने अपने विवादित बयान पर माफ़ी भी मांगी थी। उनका कहना था कि मेरे आराध्य भगवान् शिव के खिलाफ अपमानजनक बातें कही जा रही थी, जिससे मई आक्रोशित होकर विवादस्पद बयान दे दिया।

ये भी पढ़ें 

कानपुर: 6 इलाकों में 50 जगहों पर लगेंगे उपद्रवियों के तस्वीर वाले होर्डिंग  

‘दस सालों में नहीं हुआ कोई दंगा, सिर्फ टीवी चैनल के स्टूडियो में गर्मी’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें