28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेट26 साल से फरार हत्या के आरोपी को CBI ने पकड़ा, सऊदी...

26 साल से फरार हत्या के आरोपी को CBI ने पकड़ा, सऊदी अरब में हुआ था जुर्म!

Google News Follow

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 26 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी मोहम्मद दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने वर्ष 1999 में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक व्यक्ति की हत्या की थी। CBI ने शनिवार (16 अगस्त )को जारी बयान में कहा कि यह गिरफ्तारी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 11 अगस्त को हुई, जब आरोपी मदीना से जेद्दाह होते हुए भारत आ रहा था। दिलशाद ने इस दौरान फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद दिलशाद उस समय रियाद में हेवी मोटर मैकेनिक और सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसने अपने कार्यस्थल पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और तुरंत भारत भाग आया। इसके बाद से ही वह लगातार फरार था।

सऊदी अधिकारियों के अनुरोध पर अप्रैल 2022 में CBI ने इस मामले में लोकल प्रॉसिक्यूशन केस दर्ज किया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

CBI की जांच में खुलासा हुआ कि दिलशाद ने फरारी के दौरान कतर, कुवैत और सऊदी अरब में फर्जी पहचान और जाली यात्रा दस्तावेजों के सहारे यात्रा की। बाद में उसका नया पासपोर्ट भी पकड़ में आया, जिसके बाद उसके खिलाफ दूसरा LOC जारी किया गया।

आखिरकार तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के जरिए उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे 14 अगस्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल, आरोपी की उम्र 52 साल है और वह मदीना की एक कंपनी में हेवी वाहन मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है। यह गिरफ्तारी न केवल CBI के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, बल्कि इससे भारत और सऊदी अरब के बीच न्यायिक सहयोग की अहमियत भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें:

भारत लौटते ही पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे शुभांशु शुक्ला !

बिहार के गोपालगंज में शराब तस्करों का हमला, होमगार्ड जवान की मौत!

दिल्ली-एनसीआर को नई सौगात, पीएम मोदी करेंगे 11 हजार करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें