30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआस्थापूर्वक मनाया छठ महापर्व

आस्थापूर्वक मनाया छठ महापर्व

Google News Follow

ठाणे। सनातन धर्म के सबसे अनूठे पर्व छठ पूजा पर बड़ी संख्या में ठाणेवासी व्रतियों ने शहर के मासुंदा, रायलादेवी, उपवन, कोलशेत खाड़ी समेत आसपास के विविध जलाशयों में बुधवार शाम और गुरुवार सुबह क्रमशः अस्ताचलगामी व उदित भगवान सूर्य को पारंपरिक तरीके से अर्घ्य ़चढ़ाया तथा छठी मइया की आराधना की।

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

बीते कई बरसों से छठ महोत्सव के शानदार सार्वजनिक आयोजन सहित विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक व जनहित के अनेक कार्यों में निरंतर कार्यरत रुद्र प्रतिष्ठान द्वारा उपवन में स्वखर्च से निर्मित कृत्रिम तालाब पर छठ पूजा की गई। समीप के गांधीनगर, सुभाषनगर, नलपाड़ा, कोंकणीपाड़ा, मानपाड़ा, वसंत विहार, लोकपुरम, तुलसीधाम, ग्रीनवुड, ईडनवुड, हीरानंदानी मिडोज आदि इलाकों के रहनेवाले छठव्रतियों ने यहां सपरिवार पहुंच कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।

MLA केलकर-डावखरे ने दीं शुभकामनाएं

संस्था-प्रमुख धनंजय सिंह इस दौरान अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के संग सारी व्यवस्था की कुशलतापूर्वक देखरेख करते रहे। उन्होंने बताया कि छठ पूजा पर ठाणे में बड़ी तादाद में रहने वाले श्रध्दालुओं के लिए मनपा द्वारा कोई प्रबंध न किए जाने पर महज एक दिन पूर्व रात भर में यहां का कृत्रिम तालाब बनाया गया। ठाणे भाजपा के अध्यक्ष एवं विधायक निरंजन डावखरे और संजय केलकर ने छठ पूजा स्थल पर पहुंच कर सभी श्रद्धालुओं को आस्था के इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

कोरोनारोधी नियमों का पालन

पूजा स्थल पर जगह-जगह गन्ने का मंडप बनाए बैठी पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से श्रंगारित ललनाएँ, बच्चों-वृद्धों की अपार भीड़ के बावजूद मास्क पहने व कोरोनारोधी सभी नियमों का पालन करते हुए छठी मैया के लोकगीत गातीं टोकरी में फल-मिठाई आदि पूजन सामग्री रखे बुजुर्ग माता-बहनों की आस्था का महासागर छठी मैया के जयकारे गुंजायमान करता प्रतीत हो रहा था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें