31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटयात्रीगण कृपया ध्यान दें! मध्य, पश्चिम रेलवे पर मेगा ब्लॉक

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मध्य, पश्चिम रेलवे पर मेगा ब्लॉक

सफर से पहले चेक कर लें

Google News Follow

Related

मध्य रेल, मुंबई मंडल द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग एवं अनुरक्षण कार्यों के लिए 30.08.2026 (रविवार) को उपनगरीय रेलखंडों पर विद्याविहार और ठाणे के बीच 5वीं एवं 6वीं लाइन तथा ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच अप एवं डाउन ट्रांस-हार्बर लाइनों पर मेगा ब्लॉक संचालित किया जाएगा।

ब्लॉक का विवरण एवं प्रभावित सेवाएँ
मुख्य लाइन:
विद्याविहार और ठाणे स्टेशनों के बीच 5वीं एवं 6वीं लाइन पर सुबह 8.00 बजे से दोपहर 13.30 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:
निम्नलिखित डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को विद्याविहार स्टेशन पर डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा ठाणे स्टेशन पर पुनः 5वीं लाइन पर ले जाया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान ये ट्रेनें 10 से 15 मिनट देरी से चलेंगी:

* 11055 एलटीटी–गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस
* 11061 एलटीटी–जयनगर एक्सप्रेस
* 16345 एलटीटी–तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस
* 17222 एलटीटी–काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस

निम्नलिखित अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा एलटीटी जाने वाली ट्रेनों के साथ विद्याविहार स्टेशन पर पुनः 6वीं लाइन पर ले जाया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान ये ट्रेनें 10 से 15 मिनट देरी से गंतव्य तक पहुंचेंगी:

* 22226 सोलापुर–सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस
* 11010 पुणे–सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस
* 12124 पुणे–सीएसएमटी डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस
* 12126 पुणे–सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस
* 12134 मंगलुरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस
* 13201 राजगीर–एलटीटी जनता एक्सप्रेस
* 17221 काकीनाडा पोर्ट–एलटीटी एक्सप्रेस
* 12168 बनारस–एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
* 12321 हावड़ा–सीएसएमटी मुंबई मेल
* 12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस

ट्रांस-हार्बर लाइन
ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 16.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

  • ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे–वाशी/नेरुल/पनवेल के बीच अप एवं डाउन ट्रांस-हार्बर सेवाएँ निलंबित रहेंगी।
  • ठाणे से 10.35 बजे से 16.07 बजे तक वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए रवाना होने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर सेवाएँ रद्द रहेंगी।
    पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे के लिए 10.25 बजे से 16.09 बजे तक रवाना होने वाली अप ट्रांस-हार्बर सेवाएँ रद्द रहेंगी।
  • बेलापुर-उरण लाइन पर ट्रेनें रविवार के समय-सारणी के अनुसार चलेंगी।

ये अनुरक्षण मेगा ब्लॉक रेल बुनियादी ढांचे के रखरखाव एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।

पश्चिम रेलवे का वसई एवं भायंदर स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु शनिवार/रविवार अर्थात 29/30 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि को वसई एवं भायंदर स्टेशनों के बीच उपनगरीय खंड पर जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार से भायंदर/बोरीवली के बीच धीमी लाइन पर चलाई जाएंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी। निरस्त उपनगरीय सेवाओं की विस्तृत सूची उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी। रविवार, 30 अगस्त, 2026 को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,544फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें