26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीठ, हाथ, पैर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है चक्रासन,...

पीठ, हाथ, पैर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है चक्रासन, जानें फायदे

Google News Follow

योग न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि यह हमारी मानसिक शांति और सक्रियता भी बेहतर करता है। इन्हीं में से एक है ‘चक्रासन’। यह आसन रीढ़, कमर, आंखों समेत पूरे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए शरीर को पहिए के आकार में मोड़कर किया जाता है। रोज चक्रासन करने से कब्ज से राहत, तनाव-चिंता कम समेत कई शारीरिक लाभ मिलते हैं।

‘चक्रासन’ करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। अपने पैरों को घुटनों से मोड़ें और पैरों को कूल्हों के पास लाएं। फिर अपने दोनों हाथों को सिर के पास ले जाएं। हथेलियां जमीन पर और उंगलियां कंधों की ओर हों। इसके बाद सांस लेते हुए हथेलियों और पैरों पर जोर देकर शरीर को ऊपर उठाएं। सिर को आराम से पीछे की ओर लटकाएं। 10 से 20 सेकंड तक इस मुद्रा में बने रहें और सामान्य रूप से सांस भी लेते रहें। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में वापस आना चाहिए।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, चक्रासन एक ऐसा आसन है जिसके नियमित अभ्यास से शारीरिक लचीलापन बढ़ता है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और पाचन में सुधार होता है।

चक्रासन को करने के लिए शरीर को पीछे की ओर मोड़कर पहिए जैसा आकार दिया जाता है। यह पीठ, हाथ, पैर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही शरीर की लचीलापन और मुद्रा में सुधार करता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित अभ्यास से यह आसन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

नियमित चक्रासन से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि चक्रासन कई लाभ देता है, मगर इसके अभ्यास से पहले कई सावधानियां रखनी चाहिए। चक्रासन खाली पेट करना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग या क्रोनिक पेन से पीड़ित लोगों को इसे न करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें:

बेंगलुरु: नकली नंदिनी घी रैकेट के किंगपिन दंपति गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश को मिलेंगे 3 नए जिले, कुल संख्या बढ़कर हुई 29

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया ‘ऑन्कोमार्क’ एआई फ्रेमवर्क, ये कैंसर को पढ़ने में सक्षम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें