29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपरमबीर सिंह का जमानती वारंट रद्द, 15 हजार का लगाया जुर्माना

परमबीर सिंह का जमानती वारंट रद्द, 15 हजार का लगाया जुर्माना

Google News Follow

चांदीवाला आयोग ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जारी किया गया जमानती वारंट रद्द कर दिया। सोमवार को परमबीर सिंह चांदीवाला आयोग के सामने पेश हुए। आयोग ने उन पर 15000 रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का आदेश दिया है।

बता दें कि चांदीवाला आयोग परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है। परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे से मुंबई के होटल,रेस्टोरेंट से हर महीने 100 करोड़ वसूलने को कहा था। इस आरोप के बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। फिलहाल अनिल देशमुख में धन शोधन के मामले में जेल में हैं।

मालूम हो कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह कई महीने से फरार थे। कुछ दिन पहले ही मुंबई फोर्ट कोर्ट ने गोरेगांव के एक मामले में परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया था। जिसके बाद परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए याचिका दायर की थी। हालांकि, कोर्ट ने पहले परमबीर सिंह को अपना लोकेशन बताने को कहा था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद पिछले दिनों परमबीर सिंह चंडीगढ़ से मुंबई पहुंचे थे और क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए ,जहां उनके सात घंटे पूछताछ हुई।

 ये भी पढ़ें

भिवंडी के अंसारी मैरिज हाल में आग, कोई हताहत नहीं 

दक्षिण अफ्रीका से डोंबिवली इलाके में लौटा यात्री कोरोना पॉजिटिव  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें