30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनवाब मलिक के इस्तीफे के बिना नहीं चलेगा सदन

नवाब मलिक के इस्तीफे के बिना नहीं चलेगा सदन

भाजपा की चेतावनी

Google News Follow

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि ईडी द्वारा गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे के बगैर हम विधानमंडल बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे। मंगलवार को उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी 24 घंटे पुलिस हिरासत मे रहता है तो वह निलंबित हो जाता है पर मंत्री को इससे छूट क्यों। गौरतलब है कि 3 मार्च से विधान मंडल का बजट सत्र शुरु हो रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि मलिक की गिरफ्तारी अंडर वर्ल्ड से संबंध रखने के मामले में हुई है। उन्होंने भगौडे माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के लिए कुर्ला में जमीन का सौदा किय़ा। इतना गंभीर मामला होने के बावजूद तीन दलों वाली सरकार का पूरा मंत्रिमंडल दागी मंत्री के समर्थन में उतर आया।
उन्होंने कहा कि मलिक के इस्तीफे को लेकर बजट सत्र के पहले दिन से भाजपा आक्रामक रुख अपनाएगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले एनीसीपी ने विपक्ष के हंगामे के डर दिखा कर शिवसेना नेता संजय राठोड को मंत्री पद से इस्तीफा दिला दिया था पर इस बार शिवसेना को पूछना चाहिए कि आप के मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे। पाटील ने कहा कि मलिक के बेटे फराज मलिक से भी पूछताछ होगी। उनको समन भेजा गया है।

ये भी पढ़ें 

 

हाईकोर्ट पहुंचे मंत्री नवाब मलिक

BJP नेताओं ने ठाकरे सरकार को घेरा, ‘मलिक को मंत्रिमंडल से करें बर्खास्त’  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें