29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउद्धव ठाकरे को मत देने का अर्थ है कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस को मत

उद्धव ठाकरे को मत देने का अर्थ है कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस को मत

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का तंज

Google News Follow

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया और उनके विचारों को भी स्वीकार किया। जिस कारण अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में उद्धव ठाकरे को मत देने का अर्थ है कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस को मत देना। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता घर घर जाकर इसके बारे में जन जागृति करेंगे। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा।

वे मुंबई स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विक्रांत पाटील व नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल लोणीकर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे ने महाविकास आघाडी की सरकार रहने के दौरान अढाई साल कांग्रेस का विचार स्वीकार करने के साथ ही कांग्रेस द्वारा बार बार स्वातंत्र्यवीर सावरकर का अपमान करने पर भी उस पार्टी का साथ दिया। अब उनके गुट ने राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन दिया है। उद्धव ठाकरे की सेना बालासाहेब के विचारों से बहुत दूर चली गई है, ऐसा हम घर घर जाकर मतदाताओं को बताएंगे।

उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार के नेतृत्व में भाजपा अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव जीतेगी। आगामी चुनाव में आदित्य ठाकरे के वरली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साकोली व राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं के बारामती निर्वाचन क्षेत्र में भी चमत्कार दिखाई देगा। विरोधी पक्ष नेता अजित पवार ने आरोप लगाया है कि बालासाहेब की शिवसेना के विधायक नाराज है साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा है कि शिंदे-फडणवीस सरकार नहीं टिकेगी।

इस संबंध में एक पत्रकार द्वारा प्रतिक्रिया पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा कि, महाविकास आघाडी सरकार रहने के दौरान भी वे कहते थे कि, भाजपा के विधायक उनके संपर्क में है लेकिन प्रत्यक्ष में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अजित पवार व जयंत पाटील पहले यह देंखे की उनकी पार्टी के विधायकों के बीच क्या चल रहा है। जब उनकी पार्टी से भाजपा में प्रवेश का बम विस्फोट होगा, तब उन्हें पता चलेगा।

ये भी पढ़ें 

सरकार में अस्थिरता नहीं​: हम फिर आएंगे सत्ता में​ – देवेंद्र फडणवीस

केवल गाली देना कोई अश्लील कृत्य का अपराध नहीं है​ ? – सुप्रीम कोर्ट ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें