सिनेमाघर में मारपीट करना शिंदे-फडणवीस सरकार में बर्दाश्त नहीं करेगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी, कहा- फिल्म पर आपत्ति है तो सेंसर बोर्ड से करें शिकायत

सिनेमाघर में मारपीट करना शिंदे-फडणवीस सरकार में बर्दाश्त नहीं करेगी

किसी फिल्म के कुछ दृश्यों पर अगर कोई आपत्ति है तो उसके विरोध में शिकायत की जा सकती है या फिर शांतिपूर्वक विरोध भी किया जा सकता है। परंतु सिनेमाघर में जाकर मारपीट करने की दादागिरी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। इस प्रकार की कड़ी चेतावनी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दी है।

कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले यह चेतावनी दी। पूर्व मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बारे में पूछे जाने पर बावनकुले कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं। किसी फिल्म में अगर कुछ आपत्तिजनक है तो उसके खिलाफ सेंसर बोर्ड से शिकायत की जानी चाहिए। अपना विरोध दर्शाने के लिए शांतिपूर्ण मार्ग से धरना दिया जा सकता है, प्रदर्शन किया जा सकता है या फिर भूख हड़ताल भी किया जा सकता है।
विरोध के शांतिपूर्ण साधन धरना, प्रदर्शन या भूख हड़ताल हो सकते हैं। लेकिन सीसीटीवी का फिल्मांकन चालू होने के बावजूद सिनेमाघर में जाकर कोई दर्शकों के साथ मारपीट करता है और महिलाओं का अपमान भी करता है, तो यह दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार के राज्य में यह कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं में भारी बेचैनी है इसी वजह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा राज्य में आयोजित की गई है। और इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के 1200 कार्यकर्ताओं ने कल सातारा में भाजपा में  शामिल हो गये। पिछले सप्ताह नंदुरबार जिले के कांग्रेस के तीन नगरसेवक भाजपा में शामिल हुए थे। राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस बड़े नेताओं और उनके बच्चों ने हाईजैक कर लिया है। निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यात्रा की न तो सूचना दी गई और न ही उन्हें महत्व दिया जा रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने ‘बाळासाहेबांची शिवसेना’ पार्टी में प्रवेश किया है। कीर्तिकर जैसा शिवसेना को अपना पूरा जीवन देने वाला कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चला जाता है। और इसी तरह शिवसेना के मूल विचारों वाले सभी लोग पार्टी को छोड़कर चले जायें, तो भी माननीय उद्धव ठाकरे को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। क्योंकि अब उनके साथ कांग्रेस और राकांपा है। और उन्होंने कांग्रेस पार्टी की हर बात और नीति स्वीकार कर ली है। ऊर्जा उपकरण निर्माण जोन परियोजना मध्य प्रदेश को मिल गया है।  इस सवाल का जवाब देते हुए बावनकुले ने कहा कि इस संबंध में गलतफहमी न फैलाइ जाये। इस परियोजना को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार को जून महीने में एक त्रुटिरहित प्रस्ताव पेश किया जाना था।

लेकिन उस वक्त की सत्तारूढ़ महाविकास आघाडी सरकार ने वह काम नहीं किया। इसलिए इस परियोजना गंवाने के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार ही दोषी है। इसके लिए शिंदे-फडणवीस सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।  भाजपा नेता ने कहा कि लव जिहाद में जानबूझकर प्रयास कर हिंदू लड़कियों को फंसाया जाता है। इसलिए ऐसे मामले अब रूकने चाहिए। यह भाजपा की दृढ़ राय है। लव जिहाद का कोई भी मामला कहीं भी सामने आने पर भाजपा उस पर कठोर रुख अख्तियार करेगी।

ये भी पढ़ें 

​गिरफ्तारी के बाद ​”…मेरी आंखों में आंसू ही आ गए”​-जितेंद्र आव्हाड

फिर उठेगा गुजरात में तूफ़ान? मिस्त्री ने पीएम मोदी के लिए कहे अपशब्द 

Exit mobile version