28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुख्यमंत्री ठाकरे का हुआ ऑपरेशन 

मुख्यमंत्री ठाकरे का हुआ ऑपरेशन 

Google News Follow

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का शहर के एक निजी अस्पताल में आपरेशन किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से बताया गया है कि उऩका ऑपरेशन सफल रहा है। उन्हें सर्वाइकल स्पाईन की समस्या के बाद गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  एचएन रिलायंस अस्पताल के डॉ. अजित देसाई और डॉ. शेखर भोजराज ने यह आपरेशन किया। मुख्यमत्री की सेहत अच्छी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सर्जरी के दौरान मुख्यमंत्री की हालत स्थिर थी और ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अच्छी और स्थिर है। डॉ. अजित देसाई कार्डियोलॉजिस्ट हैं, जबकि डॉ. शेखर भोजराज स्पाईन सर्जन हैं। गर्दन में दर्द बढ़ने के बाद बुधवार रात को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में भर्ती होने से पहले मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि पिछले दो साल से हम कोविड का मुकाबला कर रहे हैं। एक तरफ जहां विषाणु से लड़ाई शुरु है, वहीं दूसरी तरफ अपना जीवनचक्र शुरु रखना है। राज्य में विकास के काम शुरु रहे, ऐसे में हम सब कहीं रुके नहीं और लगातार प्रयास जारी रखे। गर्दन उठाने तक का समय नहीं मिला। बेशक मैने अपनी गर्दन के दर्द का ना कह दिया, इसे अनदेखा करने से मेरी गर्दन पर असर हुआ। इस दर्द का उचित उपचार हो सके, ऐसे में डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं और वहां दो-तीन दिन रहकर इलाज कराऊंगा ।

आपका आशीर्वाद हमेशा मेरा साथ है। इसलिए मुझे यकीन है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। राज्य में पिछले दिनों पालखी रोड़ का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन मौजूद थे। उस वक्त उन्होंने सर्वाइकल कॉलर पहन रखा था, तभी से उनके अस्पताल में भर्ती होने की चर्चा चल रही थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें