28.1 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुख्यमंत्री को अस्पताल से मिली छुट्टी 

मुख्यमंत्री को अस्पताल से मिली छुट्टी 

22 दिन बाद पहुंचे वर्षा 

Google News Follow

Related

 बाईस दिनों बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अस्पताल से अपने सरकारी आवास वर्षा पहुंचे। उऩके बेटे राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे उद्धव को कार ड्राईव करते हुए घऱ ले गए। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की रीढ़ की हट्टी का आपरेशन हुआ था।  अस्पताल के डॉक्टर ने मुख्यमंत्री को कुछ दिन घर से ही काम करने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें हवाई यात्रा व लंबी यात्रा से बचने के लिए कहा है। गर्दन और रीढ़ की हड्डी में दर्द की वजह से मुख्यमंत्री ठाकरे को सर एचएन रिलायंस अस्पताल में 10 नवंबर को भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने 12 नवंबर को उनकी सर्जरी की।

अस्पताल में रहते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने मंत्रिमंडल, विधानमंडल की बैठकों में डिजिटल माध्यम से से भाग लिया। 22 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें लाने के लिए मुख्यमंत्री के बेटे औरपर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार फिलहाल मुख्यमंत्री कुछ दिनों तक घर से काम करेंगे। माना जा रहा है कि मुंबई में 22 दिसंबर से शुरु होने वाले महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में वे उपस्थित थे।
 

ये भी पढ़ें

पांच दिसंबर तक हो सकेगा नए मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन  

2024 में मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार: फडणवीस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,278फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें