31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपानी भरने और न मिलने से आंदोलन पर आमादा हैं यहां के...

पानी भरने और न मिलने से आंदोलन पर आमादा हैं यहां के नागरिक

Google News Follow
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली मनपा सीमा क्षेत्रांतर्गत नांदिवली इलाके के नागरिक कई तरह की बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनमें बरसाती पानी भरने और पर्याप्त पेयजल न मिलने का भी प्रमुखता से समावेश है। मनपा प्रशासन की उदासीनता से सख्त नाराज इन लोगों ने अब सीधे तीव्र आंदोलन की राह पकड़ी है।
व्यवस्था कुप्रबंधन की चपेट में : नांदिवली क्षेत्र के ये निवासी हमेशा की तरह इस बार भी कल्याण-डोंबिवली मनपा के अधिकारियों की अनियोजित व्यवस्था और कुप्रबंधन की चपेट में हैं। बीते सप्ताह हुई भारी बारिश के पानी ने यहां के नागरिकों को बेहाल कर दिया है। इस दौरान यहां एक भी परिसर ऐसा नहीं था, जहां जल-जमाव न हुआ हो। यहां स्वामी समर्थ मठ के आसपास की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया था। नतीजतन, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी और यहां जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया था।
 क्षेत्र भीषण जल-संकट से जूझ रहा: मानसून में जहां इस क्षेत्र में बरसाती पानी लोगों की परेशानी का सबब बनता है, वहीं पिछले कुछ वर्षों से यह क्षेत्र भीषण जल-संकट से भी जूझ रहा है। समर्थनगर के एक स्थानीय निवासी का कहना है कि मनपा प्रशासन से बारंबार संपर्क करने के बावजूद यहां की नारी समस्याओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि अपर्याप्त जल निकासी की समस्या, अनधिकृत निर्माणों के कारण अवरुद्ध जल-निकासी मार्ग समेत बिल्डिंग परिसर से परे सड़कों की ऊंचाई बढ़ने के कारण बरसात के मौसम में जल-जमाव की समस्या साल-दर-साल बढ़ती ही जा रही है।
 दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें: बारिश के पानी की निकासी के लिए सर्वोदय पार्क से नांदिवली नाले तक दोनों तरफ गटर का निर्माण, अवरुद्ध नाले की सफाई से लेकर नए निर्माणों में तक पानी की निकासी के लिए गटर का निर्माण नहीं किया गया है। समर्थनगर संघ निवासी मनोज घरात ने इन सभी के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पक्की सड़कों पर हुए गड्ढों की तत्काल मरम्मत करने, निचले इलाकों के डीपी को एमएसईडीसीएल आदि द्वारा बढ़ाने की महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं। उनका कहना है कि इन समस्याओ का जल्द समाधान किया जाए, अन्यथा स्थानीय नागरिक मनपा के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें