31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसीएम ठाकरे ने लगाई पाबंदी,जानिए

सीएम ठाकरे ने लगाई पाबंदी,जानिए

Google News Follow

मुंबई।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा आगामी दो महीने तक त्योहारी सीजन है और इस दौरान कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी बना हुआ है। राज्य में कोरोना के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है ऐसे में जरूरी है कि हम पहले अपने लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उन्होंने सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि दैनिक मामलों में तेजी आ रही है जिससे त्योहारों के समय स्थिति हाथ से निकल सकती है। कोई भी त्योहारों और धार्मिक कार्यक्रमों में रोक नहीं लगाना चाहेगा, लेकिन यह लोगों के जीवन से बढ़कर नहीं हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक में सभी तरह के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सभाओं और बैठकों को रद्द करने का निर्देश दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन में भीड़ भाड़ से महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी आ सकती है। सीएम ने कहा कि अगर सभी ने कोविड -19 मानदंडों का पालन किया जैसे कि मास्क पहनना, दूरी बनाना और सभाओं से बचना, तो नए प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। तीसरी लहर के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि हमने देखा कि कैसे पूरे देश को दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कम आपूर्ति के कारण नुकसान उठाना पड़ा। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि आगामी त्योहारी दिन महत्वपूर्ण और साथ में चुनौतीपूर्ण हैं। हालात हाथ से बाहर न निकलें इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों पर है। सीएम ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर दरवाजे पर है और हमारी लापरवाही बड़े संकट को बुलावा दे सकती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें