32 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"बी से बीड़ी, बी से बिहारी..." टिप्पणी पर कांग्रेस केरल इकाई ने...

“बी से बीड़ी, बी से बिहारी…” टिप्पणी पर कांग्रेस केरल इकाई ने मांगी माफी!

“फूलिश राहुल की कांग्रेस हमेशा बिहार का अपमान करती है। इसका विनाश तय है।”

Google News Follow

कांग्रेस की केरल इकाई को शुक्रवार (5 सितंबर)को उस समय माफी मांगनी पड़ी जब उसके सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी तूफान खड़ा हो गया। दरअसल, पार्टी ने जीएसटी दरों पर तंज कसते हुए एक पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी थी। पोस्ट में लिखा गया था, “बीड़ी और बिहार अब पाप नहीं माने जा सकते”। इसके साथ ही बीड़ी और तंबाकू उत्पादों पर प्रस्तावित जीएसटी दरों का चार्ट भी साझा किया गया था। हालांकि विवाद बढ़ने पर यह पोस्ट हटा दी गई और कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी चाल पर की गई थी, लेकिन इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

कांग्रेस की इस टिप्पणी को लेकर भाजपा ने जोरदार हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने सवाल उठाया कि क्या राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस तुलना का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस फिर हद पार कर गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां का अपमान करने के बाद अब बिहार की तुलना बीड़ी से की जा रही है। क्या तेजस्वी यादव इस पर कुछ कहेंगे?” पूनावाला ने यह भी आरोप लगाया कि “INDIA गठबंधन की बिहार के प्रति नफरत साफ झलक रही है।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट को बिहारवासियों का अपमान बताया। उन्होंने लिखा, “पहले प्रधानमंत्री जी की माता जी का अपमान और अब पूरे बिहार का। यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो बार-बार देश के सामने आ रहा है।” वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस टिप्पणी पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “बिहार भगवान बुद्ध, महावीर और गुरु गोविंद सिंह जैसी महान विभूतियों की धरती है। ऐसे प्रांत का अपमान करने वाला भारत माता का सपूत नहीं हो सकता।”

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लगातार बिहार और बिहारियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने ‘B फॉर बीड़ी, B फॉर बिहारी’ कहकर बिहारियों का अपमान किया है। बिहार की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।” भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने भी पोस्ट पर तंज कसते हुए लिखा, “फूलिश राहुल की कांग्रेस हमेशा बिहार का अपमान करती है। इसका विनाश तय है।”

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी कांग्रेस को घेरा और कहा, “कांग्रेस ने बीड़ी से बिहार की तुलना कर हर नागरिक का अपमान किया है। भले ही ट्वीट डिलीट कर दिया गया हो, लेकिन बिहार के प्रति कांग्रेस की नीच और तिरस्कारपूर्ण मानसिकता उजागर हो गई है।”

इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस चाहती है कि तंबाकू और गुटखा पर सिर्फ 5 प्रतिशत कर लगाया जाए? उन्होंने जीएसटी परिषद की घोषणा में कहा कि तंबाकू, सिगरेट और उच्च श्रेणी की गाड़ियों पर 40 प्रतिशत का विशेष स्लैब लागू होगा, जबकि बाकी सभी उत्पादों के लिए नई दरें 22 सितंबर, नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें:

वीडिओ वायरल होने के बाद, अजित पवार गुट के NCP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज!

लखनऊ में फर्जी IAS अफसर गिरफ्तार, लग्जरी कारें और फर्जी पास बरामद!

यूनुस सरकार ने अस्थिरता और आर्थिक संकट की ओर धकेला बांग्लादेश !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें