27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटड्रग्स लेने वालों पर छापेमारी से क्यों परेशान है महाराष्ट्र सरकार?

ड्रग्स लेने वालों पर छापेमारी से क्यों परेशान है महाराष्ट्र सरकार?

क्रुज ड्रग्स पार्टी खिलाफ राकांपा के बाद कांग्रेस मैदान में उतरी

Google News Follow

मुंबई। केन्द्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर राज्य में मादक पदार्थों के मामलों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर निशाना साधा। सरकार में शामिल शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस क्रुज ड्रग्स पार्टी पर एनसीबी के छापे से परेशान हैं।

ठाणे जिले के बदलापुर रेलवे स्टेशन पर एक ‘एस्केलेटर’ और दो ‘फुटओवर ब्रिज’ का उद्घाटन करने के बाद बुधवार को पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि सत्तारूढ़ सरकार राज्य की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने के बारे में अधिक चिंतित है। सरकार को पहले इन मामलों को हल करना चाहिए।’’ गौरतलब है कि हाल में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से एक क्रूज़ पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में दो मादक तस्करों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 15 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की थी।
राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक के बाद बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी क्रुज ड्रग्स पार्टी पर छापे की आलोचना के लिए सामने आए। उन्होंने सरकारी एजेंसी की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह कानून का उलंघन है। कांग्रेस नेता ने एनसीबी की कार्रवाई को संदेहास्पद बता दिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें