32 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसांगली में साधुओं से मारपीट मामले में कांग्रेस के लोग शामिल

सांगली में साधुओं से मारपीट मामले में कांग्रेस के लोग शामिल

भाजपा प्रवक्ता विधायक राम कदम का आरोप

Google News Follow
महाराष्ट्र के सांगली में मथुरा से आए साधुओं के साथ जो मारपीट मामले में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता विधायक राम कदम ने यह आरोप लगाया है। राम कदम ने गुरुवार को कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस घिनौने कार्य में कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हैं।
चुनाव समीप आते ही मंदिरो के चौकट पर मथा टेकने जाने वाले, जनेऊ धारण करने की नौटंकी करने वाली कांग्रेस क्या देश के साधु संतो से माफ़ी मांगेगी? भाजपा विधायक ने कहा कि कल जोर जोर से साधुओ के लिए न्याय की मांग करने वाली कांग्रेस को अब साधु संतो की माफ़ी मांगनी होगी।
बता दें कि सांगली में भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में चार साधुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। ये साधु मथुरा के पंचनामा जूना अखाड़े के बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।  घटना मंगलवार को पश्चिमी महाराष्ट्र में जिले की जाट तहसील के लवंगा गांव में हुई। इस घटना ने पालघर जिले में तीन साधुओं की पीट-पीट कर हत्या की यादें ताजा कर दीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले चार साधु कर्नाटक के बीजापुर से एक कार से महाराष्ट्र में दाखिल हुए थे और पंढरपुर के तीर्थस्थल की ओर जा रहे थे। मंगलवार को वे कथित तौर पर एक लड़के से रास्ता पूछ रहे थे, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और बच्चा चुराने वाले होने के संदेह में उन पर हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद बवाल मचा। अब पता चला है की इस मामले में गिरफ्तार लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें

 

लखीमपुर में दो बहनों के साथ रेप के बाद हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें