27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दौड़ाया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दौड़ाया

भाजपा कार्यालय पर निकाला था मोर्चा

Google News Follow

मुंबई भाजपा कार्यालय पर मोर्चा निकालना कांग्रेसियों को भारी पड़ गया। बुधवार को पेगासस मामले को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह मोर्चा निकाला था। भाजपा कार्यकर्ता आत्मरक्षा हेतु ‘जैसे को तैसा’ जवाब देने को तैयार थे। भाजपा की ओर से ‘जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाने’ की तैयारी देखते ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हिम्मत जवाब दे गई और सभी वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘दाऊद की औलादों को जूते मारो’ नारे लगाते हुए कांग्रेसियों को दौड़ा के भगाया।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड, विधायक कालिदास कोलंबकर, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल गंभीर सहित पार्टी के सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के लोगों को दौड़ा दौड़ाके भगाया।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री लोढ़ा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता भारत माता में विश्वास करता है। भाजपा कार्यालय पर अंगुली उठानेवाले दाऊद और टीपू सुल्तान के पुजारी विधायक झिशान सिद्दीकी सहित कांग्रेसियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो भाजपा के कार्यकर्ता सबक सिखायेंगे।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र में कोरोना प्रतिबंधों में ढील   

समीर वानखेड़े को झटका, होटल और बार का लाइसेंस रद्द

संजय राऊत के करीबी को ED ने किया गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें