29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपक रही है नवी मुंबई से APMC मार्केट को हटाने की साजिश

पक रही है नवी मुंबई से APMC मार्केट को हटाने की साजिश

Google News Follow

नवी मुंबई।  शहर में प्राइम लोकेशंस पर हमेशा डेवलपर्स की निगाह गड़ी रहती हैं, जहां बस्तियां खाली करा उनकी जगह आलीशान इमारतें और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट खड़े कर अरबों रुपए कमाए जाते हैं। अब यही नजर नवी मुंबई की कृषि उपज मंडी समिति को लगी होने की चर्चा गर्म है। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई का यह बाजार न्हावा शेवा शिफ्ट किया जाएगा। मौजूदा वक्त यहां 70 हेक्टेयर में पांच बाजार हैं, जिसमें व्यापारियों की  दुकानें हैं। स्थानीय कारोबारियों को अब इस बात की चिंता है कि यह जगह किसके दामन में जाएगी ?

100 साल से भी ज्यादा है पुराना: एशिया में सबसे बड़ी मानी जाने वाली इस कृषि उपज मंडी समिति को जगह की अपर्याप्तता के चलते करीब 40 साल पूर्व मुंबई से नवी मुंबई के मौजूदा बाजार यानी एपीएमसी में स्थानांतरित किया गया था। 100 साल से भी ज्यादा पुराना यह बाजार मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में मौजूद था, पर आबादी बढ़ने के साथ ही जब कारोबार भी बढ़ने लगा, जगह की कमी होने लगी। नतीजतन, नवी मुंबई का यह बाजार मुंबई बाजार का विकल्प बन गया है।
न्हावा-शेवा होगी शिफ्टिंग: फिलहाल, इस मंडी को स्थानांतरित करने के लिए आंतरिक गतिविधियां जारी हैं, जिससे यह चर्चा सरगर्म है कि अब इसे यहां से न्हावा-शेवा ले जाया जाएगा। मंडी समिति की व्यावसायिक स्तर पर कुछ गुप्त बैठकें हुई हैं और एक निजी डेवलपर के साथ इस बाबत बातचीत चल रही है।
गोपनीय खेल की यूं सुगबुगाहट: सबसे पहले इस मंडी में आलू-प्याज मार्केट आया था। इसके बाद अन्य बाजार भी यहां शिफ्ट हुए और तब से लेकर आज तक यहां सभी 5 बाजारों का कारोबार जारी है। 40 साल पुराने यहां के निर्माणकार्य के जीर्ण-शीर्ण पड़े होने के मद्देनजर नए निर्माण के बजाय स्थानांतरित करने का विचार शुरू हो गया है। वैसे, जाहिर तौर पर कोई भी अधिकृत रूप से इस बारे में नहीं बोल रहा है, लेकिन कुछ व्यापारी जरूर अन्य व्यापारियों को समझाते नजर आते हैं कि  कि कहीं और शिफ्टिंग करना कितना सुविधाजनक है। इसी से इस पूरे गोपनीय खेल की सुगबुगाहट आ रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें