27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, क्या तीसरी लहर की...

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, क्या तीसरी लहर की है आहट?

Google News Follow
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना कहर बरपाने को तैयार है। बताया जा रहा है कि 11 दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना के 88,130 नए मामले सामने आए। विशेषज्ञ इससे कोरोना  की तीसरी लहर की आहट मान रहे हैं। वहीं केरल 1 जुलाई से 10 जुलाई तक 1,28,951 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
वहीं दूसरी लहर के दौरान 25,000 मामले देखने वाली दिल्ली में 1 से 11 जुलाई के बीच केवल 870 केस सामने आए हैं। बता दें कि केरल देश का एकमात्र राज्य है जिसने इस दौरान महाराष्ट्र से अधिक मामले दर्ज किए हैं। 1 जुलाई से 10 जुलाई तक, केरल में 1,28,951 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र के भीतर, कोल्हापुर जिले में पिछले 15 दिनों में 3,000 मामले सामने आए हैं, जबकि मुंबई में पिछले तीन दिनों से 600 से कम मामले सामने आ रहे हैं। कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी ने कहा है कि कोल्हापुर की स्थिति अजीब है क्योंकि इसमें टीकाकरण प्रतिशत सबसे अधिक है और संक्रमण दर भी सबसे अधिक है।
भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 37 हजार 154 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद अब देश में कुल केस 3 करोड़ 8 लाख 74 हजार 376 हो गए हैं। अब देश में इलाजरत मरीजों की संख्या कुल मामलों का 1.46 फीसदी है। फिलहाल भारत में कोरोना के 4 लाख 50 हजार 899 ऐक्टिव केस हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें