29 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटछोटा राजन से हार गया कोरोना,तिहाड़ जेल पहुंचा अंडरवर्ल्ड डॉन

छोटा राजन से हार गया कोरोना,तिहाड़ जेल पहुंचा अंडरवर्ल्ड डॉन

Google News Follow

Related

दिल्ली/मुंबई। तिहाड़ जेल का सजायाफ्ता कैदी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना को मात देने में कामयाब हो गया है। मंगलवार को उसे दिल्‍ली एम्स से छुट्टी देकर वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। छोटा राजन को जेल नंबर 2 में कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। छोटा राजन को 22 अप्रैल को कोविड संक्रमण पाया गया था और तबीयत बिगड़ने पर उसे 25 अप्रैल को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

बीते सप्‍ताह उसकी मौत की खबरें भी आई थीं जो बाद में गलत साबित हुई थीं और दिल्ली एम्स और तिहाड़ जेल प्रशासन ने मौत की खबर का खंडन किया था। गौरतलब है कि 61 वर्षीय छोटा राजन असली नाम राजेंद्र निकलजे है। उसके खिलाफ हत्‍या और जबरन वसूली सहित करीब 70 मामले दर्ज हैं। साल 2015 में गिरफ्तारी और फिर इंडोनेशिया के बाली से प्रत्‍यर्पण के बाद से वह तिहाड़ जेल की हाई सिक्‍युरिटी वाली सेल में बंद है। साल 2011 में हुई एक पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्‍या के मामले में दोषी करार देते हुए छोटा राजन को 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके साथ ही मुंबई में उसके खिलाफ लंबित सभी आपराधिक मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए थे और एक विशेष अदालत का गठन किया गया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें