29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai:राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में कहा,लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए सभी...

Mumbai:राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में कहा,लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए सभी को अनुमति नहीं

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बांबे हाईकोर्ट को बताया कि कोरोना महामारी के मामलों में वृद्धि जारी रहने के मद्देनजर मुंबई में लोकल ट्रेनों, मेट्रो और मोनोरेल में आम लोगों की यात्रा पर पाबंदी बकरार रहेगी। राज्य सरकार की ओर से पेश हुए वकील पी पी काकाडे ने न्यायमूर्ति के के तातेड और न्यायमूर्ति अभय आहुजा की पीठ को बताया कि सिर्फ फ्रंट लाईन वर्कर और राज्य सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं, मोनोरल और मेट्रो ट्रेन के इस्तेमाल की अनुमति है। खंडपीठ सहकारी बैंक कर्मचारी संघ (सीबीईयू) की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कार्य के लिए शहर में लोकल ट्रेनों, मेट्रो और मोनोरल से यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

सीबीईयू की ओर से पेश हुए वकील ए एस पीरजादा ने उच्च न्यायालय से सहकारी बैंकों के कर्मचारियों को आवश्यक बैंक सेवाओं के सिलसिले में ट्रेनों से यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया। पीरजादा ने कहा, ‘‘यहां तक कि महामारी की पहली लहर के दौरान भी रेलवे और राज्य के अधिकारियों ने सितंबर 2020 में सहकारी एवं निजी बैंक के अधिकारियों को लोकल ट्रेनों, मेट्रो और मोनोरेल में यात्रा की अनुमति दी थी। यहां तक कि वर्तमान में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेन के इस्तेमाल की अनुमति है।’’ काकाडे ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों को महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोकल ट्रेनों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा, कि कोविड-19 का संक्रमण राज्य में अब भी फैल रहा है। ऐसे में इस समय हम किसी के लिए भी लोकल ट्रेन शुरू नहीं कर सकते हैं। हालांकि हाईकोर्ट ने कहा कि अगर सीबीईयू राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति से संबंधित दस्तावेज का सबूत अदालत में दिखा सके तो वह फिर से अदालत से संपर्क कर सकता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें