33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: कोरोना मरीज ने डॉक्टर पर किया हमला, जानें किस बात से...

Maharashtra: कोरोना मरीज ने डॉक्टर पर किया हमला, जानें किस बात से हुआ नाराज?

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र में एक सरकारी अस्पताल में 55 वर्षीय कोरोना मरीज ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब डॉक्टर ने मरीज को बार-बार ऑक्सीजन मास्क हटाने से मना किया। यह घटना रायगढ़ जिले के अलीबाग सरकारी अस्पताल की है।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार सुबह अलीबाग सिविल अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में हुई। हमले में डॉक्टर स्वपनदीप थाले को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि मरीज का पिछले चार दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। राउंड पर आए डॉक्टर ने उससे कहा कि वह बार-बार ऑक्सीजन मास्क नहीं हटाएं। डॉक्टर के इस निर्देश से मरीज नाराज हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में डॉक्टर जब कुर्सी पर बैठे थे तब मरीज पीछे से आया और सलाइन स्टैंड से उनके सिर पर हमला करने लगा। उन्होंने बताया कि घटना में घायल डॉक्टर को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-353 (जनसेवक को अपना कर्तव्य करने से जबरन रोकना या हमला करना) के तहत मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि कोरोना काल में डॉक्टरों पर हमले बढ़ें हैं। कुछ दिन पहले पहले डॉक्टरों इसका विरोध किया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें