27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमंत्रालय के बाहर दंपत्ति ने की आत्मदाह की कोशिश

मंत्रालय के बाहर दंपत्ति ने की आत्मदाह की कोशिश

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के नांदेड़ के रहने वाले एक दंपत्ति ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क पुलिसकर्मियों ने राजू हुलगुड़े और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है। दंपत्ति ने दोपहर के समय मंत्रालय भवन के बाहर खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह की कोशिश की थी। अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ के एक ठेकेदार हुलगुड़े के बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद, लोक निर्माण विभाग ने उनके द्वारा किए गए सड़क निर्माण कार्य का कथित रूप से भुगतान नहीं किया था। दंपत्ति को मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया और उनकी काउंसलिंग की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

ये भी पढ़ें

शिवसेना नेता रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन

राहुल गांधी के बाद अब यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने की ‘पार्टी’    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें