34 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराहुल गांधी के बाद अब यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने की 'पार्टी'  ...

राहुल गांधी के बाद अब यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने की ‘पार्टी’    

Google News Follow

Related

कांग्रेस की मुसीबत कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। एक ओर जहां कुछ दिन पहले राहुल गांधी की नेपाल ‘पार्टी’ करते हुए वीडियो वायरल होने पर पार्टी की खूब किरकिरी हुई। फिर महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कोंग्रेस के नए पदाधिकारियों के पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। इस संबंध में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक के बाद एक ट्वीट कर कांग्रेस की नींद उड़ा दी।

शहजाद पूनावाला ने वीडियो के साथ लिखा, ट्रेनिंग? पार्टी ? महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का कैंप। वीडियो देखें और गाना सुने। शहजाद पूनावाला आगे लिखते है।  राहुल  नेपाल के पब में हैं, जूनियर नेता पार्टी ट्रेनिंग कैंप में है। जैसे नेता वैसे फॉलोअर। पार्टी पिट चुकी हैं, लेकिन पार्टी यूँ ही चालेगी। पार्टी के काम से ज्यादा बड़ी पार्टी है।
शहजाद पूनावाला ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, INC = I Need Celebration and party. वे इसके आगे लिखते हैं  कि जैसा राजा (राहुल गांधी ) वैसी प्रजा (यूथ कांग्रेस).

उन्होंने इसके साथ  एक वीडियो मैसेज भी जारी किया है। जिसमें  उन्होंने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को भ्रष्ट बताया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार एक के बाद एक मुद्दों से जूझ रही है और लोगों पर झूठे कस दर्ज करा रही है। सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।  इन मुद्दों को सुलझाने के बजाय युवा नेता ट्रेनिंग कैंप  में पार्टी कर रहे हैं।

बता दें कि बीजेपी नेताओं ने 3 मई को एक वीडियो साझा किये थे जिसमें  कांग्रेस नेता एक नाइट क्लब में पार्टी करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने पर कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी थी। इस संबंध में पार्टी के नेता सुरजेवाला रणदीप ने बताया था कि राहुल गांधी नेपाल के काठमांडू में अपनी एक दोस्त के के शादी में शामिल होने गए थे।    यह मामला मीडिया में खूब सुर्खियाँ बटोरा।

ये भी पढ़ें       

शिवसेना नेता रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के कमांडर ने एलन मस्क से मदद मांगी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,509फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें