29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाUkraine-Russia War: यूक्रेन के कमांडर ने एलन मस्क से मदद मांगी

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के कमांडर ने एलन मस्क से मदद मांगी

“लोग कहते हैं कि आप दूसरे ग्रह से आए हैं और लोगों को य​​ह बताने आए हैं कि जो असंभव नज़र आता है, उसे भी पाया जा सकता है|'

Google News Follow
यूक्रेन रूस के बीच चल रहे भीषण युद्ध के दौरान स्थिति गंभीर बनी हुई है| इसी बीच मारियुपोल में एक यूक्रेनी कमांडर ने दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क से मदद की अपील की है| उन्होंने रूसी सेना द्वारा कब्जा किए गए दक्षिणी शहर में फंसे लोगों को वहां से बाहर निकालने में मदद करने को कहा|

गौरतलब है कि रूस के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अभी तक 25,650 रूसी सैनिकों को मार गिराया है|यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह दावा किया है|यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के अनुसार रूस को अब तक 199 एयरक्राफ्ट,158 हेलीकॉप्टर,1145 टैंक,377 यूएवी ऑपरेशनल, 41 स्पेशल इक्विपमेंट और 1970 वाहन और फ्यूल टैंक का युद्ध में मार गिराया गया है|

36वीं सेपरेट मरीन ब्रिगेड के कमांडर एरही वोलिना ने कहा कि उन्होंने मस्क तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ही अपना ट्विटर अकाउंट बनाया है| पोस्ट में सेरी वोलिना ने लिखा है, “लोग कहते हैं कि आप दूसरे ग्रह से आए हैं और लोगों को य​​ह बताने आए हैं कि जो असंभव नज़र आता है, उसे भी पाया जा सकता है|’

वोलिना ने फेसबुक पर किए अपने एक पोस्ट में एलन मस्क को सुपरमैन बताते हुए उनसे मदद मांगी है| हालांकि मस्क की तरफ ले अबतक इस अपील के बदले कोई जवाब नहीं मिला है|अभी तक इस पोस्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है|

यह भी पढ़ें-

 

Gyanvapi Masjid: दोबारा होगा सर्वे, नहीं बदले जायेंगे कोर्ट कमिश्नर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें