29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजिन्ना हाउस में बने कल्चरल सेंटर

जिन्ना हाउस में बने कल्चरल सेंटर

Google News Follow

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र में स्थित जिन्ना हाउस को अधिग्रहित कर उसमें प्रस्तावित, साउथ एशिया सेंटर फॉर आर्ट एंड कल्चर सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भी सौंपा।

गृहमंत्री को लिखे पत्र में मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित, भारत विभाजन की याद दिलाने वाला जिन्ना हाउस आजादी के बाद से ही उजड़ा पड़ा है। आजादी के पहले मोहम्मद अली जिन्ना ने 10 वर्षों तक इसी भवन में बैठकर भारत के तीन टुकड़े करने का षड्यंत्र रचा था। ऐसे में जिन्ना भवन भारत के विभाजन की दुखद स्मृतियों की याद दिलाता है।
पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार ने वर्ष 2017 में 49 साल पुराने शत्रु संपत्ति अधिनियम में सुधारित करके संशोधन कर दिया है कि भारत के विभाजन के समय पाकिस्तान में जाकर बस गए लोगों की संपत्ति पर उनके वारिसों या रिश्तेदारों का कोई हक नहीं होगा। उस संपत्ति पर भारत सरकार का हक होगा। सरकार अब ऐसी 9280 संपत्तियों को नीलाम करने जा रही है। जिन्ना हाउस की जगह, साउथ एशिया सेंटर फॉर आर्ट एंड कल्चर सेंटर स्थापित करने की योजना प्रस्तावित है। जिन्ना हाउस के मुख्य दरवाजे पर इस आशय का एक बोर्ड भी लगा हुआ है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें