32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटडी.बी.पाटिल या बालासाहेब ठाकरे,Navi Mumbai Airport के नामकरण के विरोध में प्रदर्शन,जानें

डी.बी.पाटिल या बालासाहेब ठाकरे,Navi Mumbai Airport के नामकरण के विरोध में प्रदर्शन,जानें

Google News Follow

नवी मुंबई। Navi Mumbai Airport के नाम को लेकर हंगामा शुरू हो गया है, यहां के स्थानीय लोग और बीजेपी चाहती है कि एयरपोर्ट का नाम दिवंगत कार्यकर्ता डी बी पाटिल के नाम पर रखा जाए, पर शिवसेना हवाई अड्डे का नाम बालासाहेब ठाकरे के नाम पर रखना चाहती है,गुरुवार को हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतार आए,ये सब सिडको भवन का घेराव करना चाहते थे, पुलिस ने पहले ही उन्हें वहां जाने से रोक दिया जिसके चलते ये सभी बेलापुर के नवी मुंबई महानगर पालिका कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर एयरपोर्ट को दिनकर बालू एयरपोर्ट नाम देने की मांग करने लगे, बीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर ने सिडको घेराव आंदोलन से पहले राज्य सरकार से निवेदन करते हुए कहा, ‘सरकार हमारी मांग पर ध्यान दे और नवी मुंबई अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दीनकर बालू पाटिल का नाम दे।

बीजेपी के एक और विधायक महेश भलाड़ी ने कहा, ‘बालासाहब का नाम और किसी जगह दीजिये , इस एयरपोर्ट डीवी पाटिल का नाम होना चाहिए. ये एयरपोर्ट पुणे और पालघर में होता तो हम मांग नहीं करते, नवी मुंबई का डेवलेपमेंट डीवी पाटिल जी की देन है, राजा को राजा जैसा रहना चाहिए था, उनको कोरोना काल में ये करने की जरूरत क्या थी.’महाराष्ट्र सरकार और सिडको ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम बाल ठाकरे के नाम पर रखने की घोषणा की थी, लेकिन स्थानीय नेताओं की मांग है कि इसका नामकरण डी बी पाटिल के नाम पर किया जाए जिन्होंने लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें