जानलेवा तरबूज? रात में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत!

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा कारण

जानलेवा तरबूज? रात में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत!

Deadly watermelon: Four members of the same family died after eating watermelon at night!

दक्षिण मुंबई के पायधुनी इलाके में कथित फूड पॉइजनिंग की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मुस्लिम परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 40 वर्षीय पति, 35 वर्षीय पत्नी और उनकी 16 व 13 वर्ष की दो बेटियां शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे इस परिवार ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर भोजन किया था। कुल नौ लोगों ने खाना खाया था। भोजन के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए। इसके बाद रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच इन चारों ने तरबूज खाया था।

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी 9 लोगों ने बिरयानी खाई थी, लेकिन उसके बाद केवल इन चार लोगों ने रात में तरबूज खाया। आशंका है कि इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि, बिरयानी खाने वाले बाकी लोगों को कोई तकलीफ नहीं हुई।

रात में तरबूज खाने के बाद सुबह करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच चारों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई। उन्हें तुरंत पारिवारिक डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर आगे के इलाज के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान सुबह 10:15 बजे छोटी बेटी की मौत हो गई, जबकि रात 10:30 बजे परिवार के मुखिया ने दम तोड़ दिया। इससे पहले ही पत्नी और बड़ी बेटी की भी मौत हो चुकी थी। इस मामले में पोस्टमार्टम किया गया है और मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, इस घटना की एंट्री जेजे मार्ग पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु (एडी) के रूप में दर्ज की गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान में भीषण गर्मी: बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा

अश्विनी वैष्णव ने स्वदेशी बुलेट ट्रेन कारखाने का किया उद्घाटन

भारतीय सेना की सैन्य उपग्रहों के लिए निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ाने की मांग

“अंधे होकर लड़ो या दूरदर्शिता के साथ लड़ो”

Exit mobile version