30 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरक्षा मंत्री ने दिया INS अरिदमन के प्रक्षेपण का संकेत

रक्षा मंत्री ने दिया INS अरिदमन के प्रक्षेपण का संकेत

भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी

Google News Follow

Related

भारत की सामरिक शक्ती और क्षमता में एक और बड़ा इजाफा होने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (3 मार्च) को देश की तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमन के जल्द प्रक्षेपण के संकेत दिए है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “यह सिर्फ एक शब्द नहीं है, यह शक्ति का प्रतीक है – ‘अरिदमन ’!”

फिलहाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापट्नम के दौरे पर हैं। यहां वह स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को कमीशन करने वाले हैं। विशाखापत्तनम भारत की परमाणु पनडुब्बियों का प्रमुख बेस और निर्माण केंद्र भी है।

इसी बीच INS अरिदमन ने समुद्री परीक्षणों का अंतिम चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इसे जल्द ही सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) में शामिल किया जाएगा। इससे पहले INS अरिहंत (2016) और INS अरिघात (अगस्त 2024) पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल हो चुके हैं।

INS अरिदमन भारत की परमाणु त्रिस्तरीय प्रतिरोधक क्षमता (न्यूक्लियर ट्रायड) को और मजबूत करेगी। लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस यह पनडुब्बी समुद्र से परमाणु जवाबी हमला करने की क्षमता को बढ़ाएगी, जिससे देश की सुरक्षा रणनीति और मजबूत होगी। करीब 7,000 टन वजनी INS अरिधमन अपने पिछले संस्करणों से अधिक उन्नत है। इसमें बेहतर स्टील्थ तकनीक और ध्वनि नियंत्रण (acoustic performance) दिया गया है, जिससे दुश्मन के लिए इसका पता लगाना और कठिन हो जाएगा।

इस पनडुब्बी को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा विकसित 83 मेगावाट के प्रेसराइज्ड वॉटर रिएक्टर (PWR) से संचालित किया जाता है।

मिसाइल क्षमता दोगुनी

INS अरिदमन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मिसाइल क्षमता है। इसमें 8 वर्टिकल लॉन्च ट्यूब्स हैं, जो INS अरिहंत से दोगुनी क्षमता है। यह पनडुब्बी 3,500 किलोमीटर रेंज वाली K-4 मिसाइलें या 750 किलोमीटर रेंज वाली K-15 मिसाइलें ले जाने में सक्षम है।

INS अरिदमन के शामिल होने से भारत समुद्र में निरंतर परमाणु निरोध हासिल कर सकेगा, यानी हर समय कम से कम एक परमाणु हथियार से लैस पनडुब्बी समुद्र में तैनात रहेगी। इससे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भी संकेत दिया था कि INS अरिदमन को अप्रैल से मई के बीच कमीशन किया जा सकता है। उन्होंने दिसंबर 2025 में कहा था कि यह पनडुब्बी अपने अंतिम ट्रायल चरण में पहुंच चुकी है।

INS अरिदमन का लॉन्च भारत की रक्षा क्षमता में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है, जो देश को वैश्विक सैन्य ताकतों की कतार में और मजबूती से खड़ा करेगा।

यह भी पढ़ें:

 

पीट हेगसेथ ने अमेरिकी आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज से तत्काल मांगा इस्तीफा

पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 42% महंगा, आम जनता पर बड़ा बोझ

अयोध्या में दिनदहाड़े लूट: बुर्कानशी महिला ने ज्वेलरी शॉप में तानी बंदूक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,968फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें