27 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘जन सुनवाई’ के दौरान थप्पड़ जड़ने वाला आरोपी...

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘जन सुनवाई’ के दौरान थप्पड़ जड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार!

Google News Follow

Related

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बुधवार (20 अगस्त)को उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर आयोजित साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री शिकायतकर्ताओं से मिल रही थीं। जानकारी के अनुसार, आरोपी 40 वर्ष का है और वह खुद को शिकायतकर्ता के रूप में पेश कर जन सुनवाई में पहुंचा था। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत काबू कर लिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री को एहतियातन अस्पताल ले जाया गया। वहीं, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज़ दिए और उसके बाद अचानक हमला कर दिया। अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की निंदा करते हुए कहा,“जन सुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की दिल्ली भाजपा कड़ी निंदा करती है।”

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस वारदात को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और जितनी अधिक इस घटना की निंदा हो उतना कम है। लेकिन इस घटना से महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी और आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?”

पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने भी इस हमले की निंदा की। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री पर इस तरह का हमला हुआ हो। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल को भी एक व्यक्ति ने मंच पर थप्पड़ मारा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

रूस पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, तीन दिवसीय दौरे में होगी अहम बैठकें!

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

भारत में जुलाई में बेरोजगारी दर घटी, पहुंची 5.2% पर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,233फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें